नेहा गौड़ बनी वीजी मिसेज इंडिया फस्ट रनरअप और मिसेज हरियाणा

कुरुक्षेत्र की नेहा गौड़ ने वीजी (विजनारा ग्लोबल) 2020-21 के ग्रैंड फिनाले में वीजी मिसेज इंडिया फस्ट रनरअप व मिसेज हरियाणा का खिताब जीता है। 10 अप्रैल को दिल्ली के होटल द उमराव में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 06:44 AM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 06:44 AM (IST)
नेहा गौड़ बनी वीजी मिसेज इंडिया फस्ट रनरअप और मिसेज हरियाणा
नेहा गौड़ बनी वीजी मिसेज इंडिया फस्ट रनरअप और मिसेज हरियाणा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र की नेहा गौड़ ने वीजी (विजनारा ग्लोबल) 2020-21 के ग्रैंड फिनाले में वीजी मिसेज इंडिया फस्ट रनरअप व मिसेज हरियाणा का खिताब जीता है। 10 अप्रैल को दिल्ली के होटल द उमराव में ग्रैंड फिनाले का आयोजन किया गया। जिसमें देश के अलग-अलग प्रदेशों से कई प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुरुक्षेत्र की नेहा गौड़ को वीजी मिसेज इंडिया फस्ट रनरअप व मिसेज हरियाणा के खिताब से नवाया गया है। फिनाले में जूरी मेंबर में विनीता श्रीवास्तव (पूर्व मिसेज इंडिया और वीजी मिसेज इंडिया की फाउंडर) बालीबुड एक्टर कुनाल कपूर ऑनलाइन जूम से जुड़े थे। सावधान इंडिया के प्रोड्यूसर महीर खान, वालीवुड एक्टर एवं फिल्म प्रोड्यूसर आरुषी निशांक, बिजनेसमैन प्रदीप राठौर मौजूद थे। इस सौंदर्य प्रतियोगिता के दौरान नेहा गौड़ को गौर्जियस क्वीन, स्टाइल डीवा का खिताब भी मिला है। नेहा गौड़ ने कहा कि इस प्रतियोगिता को जीतने के लिए उसके परिवार ने भरपूर सहयोग दिया, इसी की बदौलत वे यह खिताब जीत पाई हैं। नेहा गौड़ इसके लिए ईश्वर का धन्यवाद दिया और कहा कि वे अब समाजसेवा करेंगी। उन्हें बहुत से लोगों ने बधाई दी।

14 शोधार्थी पीएचडी के लिए पात्र घोषित

जासं, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने शोध समिति और परीक्षकों के बोर्ड की अनुशंसा पर 14 शोधार्थियों को पीएचडी उपाधि के लिए पात्र घोषित किया है। परीक्षा नियंत्रक डा. हुकम सिंह ने बताया कि शोधार्थियों में ललित कला विभाग से प्रवीन कुमार राजपूत, दर्शनशास्त्र से धर्मेंद्र, संस्कृत से धारा व विजय कुमार, बॉटनी से महाबीर सिंह, नैना व आकांक्षा, जूलोजी विभाग से अंजू रानी, कैमिस्ट्री से नरेंद्र सिंह, कंप्यूटर साइंस विभाग से मोनिका व मतिश गर्ग, जियोलाजी विभाग से योगिद्र सिंह व विक्रम शर्मा और फिजिक्स से अमनदीप शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी