शहीदों की याद में एनसीसी कैड्टेस ने किया पौधरोपण

मारकंडा नेशनल कालेज में एनसीसी यूनिट व गैर सरकारी संगठन ओसका के संयुक्त तत्वावधान में विजय कारगिल दिवस पौधारोपण कर मनाया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:30 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:30 AM (IST)
शहीदों की याद में एनसीसी कैड्टेस ने किया पौधरोपण
शहीदों की याद में एनसीसी कैड्टेस ने किया पौधरोपण

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : मारकंडा नेशनल कालेज में एनसीसी यूनिट व गैर सरकारी संगठन ओसका के संयुक्त तत्वावधान में विजय कारगिल दिवस पौधारोपण कर मनाया गया। मुख्यातिथि ओसका के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनप्रीत सिंह, डा. अशोक चौधरी व लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार ने इसका शुभारंभ किया। लेफ्टिनेंट सुरेश कुमार ने कारगिल के युद्ध के बारे में बताया और सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। प्राचार्य डा. अशोक चौधरी ने कहा कि एनसीसी जैसा संगठन भारत देश की सेवा व सुरक्षा के लिए सदैव तत्पर रहता है। जब-जब भारत को सहयोग की आवश्यकता पड़ती है तब एनसीसी जैसे संगठनों ने अतुलनीय भूमिका अदा की है। डा. चौधरी ने पौधरोपण के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे लिए जीवनदायिनी है, इनसे मिलने वाली आक्सीजन से ही धरती पर जीवन सुरक्षित है। डा. राकेश, डा. प्रवेश कुमार, राहुल, विशेष सहगल, डा. अजय कुमार अरोड़ा, मनोज कुमार व मंगाराम मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के आह्वान पर पार्क में लगाए 10 पौधे

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पौधरोपण के प्रति अब आमजन भी जागरूक हो रहे हैं। मुख्यमंत्री के आह्वान पर कृष्णा नगर गामड़ी निवासी सुनाक्षी ने अपनी दो वर्षीय बेटी फ्रेया के साथ साईं पार्क में 10 पौधे लगाए। उनके पति जतिन ने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से वन महोत्सव मनाया गया है। मुख्यमंत्री ने रविवार को वन महोत्सव का शुभारंभ किया है। इसमें आमजन की भागीदारी भी होनी चाहिए तभी यह अभियान सफल होगा। लगातार पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। ऐसे में सभी का कर्तव्य बनता है कि वे अधिक से अधिक पौधे लगा कर पर्यावरण के सुधार में अपना योगदान दें।

chat bot
आपका साथी