सारस्वत धर्मशाला में राष्ट्रीय ब्राह्माण प्रतिनिधिमंडल का किया सम्मान

बागपत के नजदीक पुरामहादेव में भगवान परशुराम का पांच करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले मंदिर के प्रचार प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्राह्माण संगठन और अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा का शिष्टमंडल रविवार को धर्मनगरी पहुंचा।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 08 Aug 2021 09:50 PM (IST) Updated:Sun, 08 Aug 2021 09:50 PM (IST)
सारस्वत धर्मशाला में राष्ट्रीय ब्राह्माण प्रतिनिधिमंडल का किया सम्मान
सारस्वत धर्मशाला में राष्ट्रीय ब्राह्माण प्रतिनिधिमंडल का किया सम्मान

फोटो संख्या : 6

-भगवान परशुराम मंदिर के प्रचार प्रसार में जुटा है प्रतिनिधि मंडल

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र :

बागपत के नजदीक पुरामहादेव में भगवान परशुराम का पांच करोड़ की लागत से बनाए जाने वाले मंदिर के प्रचार प्रसार के लिए अंतरराष्ट्रीय ब्राह्माण संगठन और अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा का शिष्टमंडल रविवार को धर्मनगरी पहुंचा। यहां पहुंचने पर अखिल भारतीय सारस्वत ब्राह्मण सभा के प्रधान नरेंद्र शर्मा निदी व पदाधिकारियों ने मिलकर शिष्टमंडल के सदस्यों को सिरोपा पहनाकर स्वागत किया। साथ ही धर्मनगरी के दर्शन कराए।

संगठन के उत्तर प्रदेश से आए राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. सुरेश चंद कोशिक अखिल भारतीय ब्राह्माण महासभा के संरक्षक राजपाल शर्मा ने बताया कि बागपत के पुरामहादेव में भगवान परशुराम का पांच करोड़ की लागत से मंदिर बनाया जा रहा है। इस मंदिर के प्रचार प्रसार के लिए दोनों ही संगठन देश भर के धार्मिक स्थलों का अवलोकन करके वहां पर प्रचार प्रसार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने दुनिया से एक नहीं कई बार आतताइयों से मुक्ति प्रदान की है। वे किसी एक समाज के नहीं है बल्कि संपूर्ण सृष्टि को आतताइयों से मुक्ति दिलाकर जीवों की रक्षा की है।

प्रधान नरेंद्र शर्मा निदी ने कहा कि जिस स्थल पर भगवान परशुराम का मंदिर बन रहा है वह धरती बहुत ही पवित्र है। यह अब तक का भगवान परशुराम का सबसे बड़ा मंदिर होगा। इस दौरान चिरंजी लाल शर्मा, कुलदीप शर्मा, दीपक कपिला, अनिल देवगन, विरेंद्र, मुकेश शर्मा और रविद्र ने बाहर से आए 40 लोगों के शिष्टमंडल का सिरोपा पहनाकर सम्मानित किया।

chat bot
आपका साथी