खाटू की नगरी में है मेरे श्याम का बसेरा पर झूमे भक्त

खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट ने सलारपुर रोड स्थित एकता विहार में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजित किया। आयोजक भीम मित्तल परिवार ने श्याम पूजन किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:38 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:38 AM (IST)
खाटू की नगरी में है मेरे श्याम का बसेरा पर झूमे भक्त
खाटू की नगरी में है मेरे श्याम का बसेरा पर झूमे भक्त

जासं, कुरुक्षेत्र : खाटूश्याम परिवार ट्रस्ट ने सलारपुर रोड स्थित एकता विहार में श्री श्याम संकीर्तन का आयोजित किया। आयोजक भीम मित्तल परिवार ने श्याम पूजन किया। शाहाबाद के गायक श्रवण राज ने खाटू की नगरी में मेरे श्याम का बसेरा है, विनती सुन लो सांवरे दुखिया गरीब की, दे दे बाबा चरण चाकरी, म्हारा खाटू श्याम लहरावे मोरछड़ी और तस्वीर हो गया..की प्रस्तुति दी। संकीर्तन में श्याम की गाथा कही। उन्होंने बताया कि ये हारे के सहारे हैं। इनके दरबार से आज तक कोई निराश नहीं आया। संकीर्तन के पश्चात आरती हुई और आरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। श्री श्याम आरती में जयपाल शर्मा, सुशील शर्मा, शिवकुमार कौशिक, मोहिदर पाल गर्ग, लक्ष्मी नारायण शर्मा, सुनील अंगीरस, रविद्र शर्मा व श्यामलाल सिगला मौजूद रहे।

पिहोवा व बाखली मंडल की बैठक में भाजपा कार्यकर्तओं को पढ़ाया पाठ

सवाद सहयोगी, पिहेावा : भाजपा के पिहोवा व बाखली मंडल की बैठक जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी की अध्यक्षता में भारत विकास परिषद व गांव गढ़ी रोडान में हुई। इसमें पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं शामिल हुए। जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, जिला विस्तारक नरेंद्र डाबला, जिला महामंत्री सुशील राणा, जिला महामंत्री सुनी चौधरी, रविद्र सांगवान, वाइस चेयरमैन जयसिंह पाल, शकुंतला शर्मा, राजेंद्र बाखली व रामकिशन दुआ, मंडल अध्यक्ष राकेश पुरोहित व साधु सिंह सैनी ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक वर्ग के हित के लिए काम कर रही है। कार्यकर्ताओं को सरकार की तमाम उपलब्धियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए ताकि लोगों को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा सकें।

chat bot
आपका साथी