सांसद ने नया नशा मुक्ति केंद्र खोलने का मांग उठाई

सांसद नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में एक नया नशा मुक्ति केंद्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का स्थायी कार्यालय शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री विरेंद्र कुमार से मिले।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 07:31 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 07:31 AM (IST)
सांसद ने नया नशा मुक्ति केंद्र खोलने का मांग उठाई
सांसद ने नया नशा मुक्ति केंद्र खोलने का मांग उठाई

फोटो-18

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सांसद नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में एक नया नशा मुक्ति केंद्र और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का स्थायी कार्यालय शुरू करने की मांग उठाई है। उन्होंने इसके लिए सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री विरेंद्र कुमार से मिले।

उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय अशक्तों के हित में लगातार कार्य कर रहा है। इससे अशक्तों के जीवन में बड़ा बदलाव आया है। जिले में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय का एक स्थायी कार्यालय खोलना चाहिए। यहां अशक्तों को उनकी जरूरत के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध करवाए जा सकें। उन्होंने कहा कि नशा मुक्त समाज एक सशक्त राष्ट्र के निर्माण में अच्छी भूमिका निभा सकता है। इसी विषय को जहन में रखते हुए लोकसभा क्षेत्र में एक नया नशामुक्ति केंद्र खोला जाए। यहां लोगों की काउंसिलिग व उपचार की व्यवस्था की जानी चाहिए। सरकार इन दोनों प्रोजेक्ट पर अपनी मुहूर लगा देती है तो निश्चित ही समाज को नशा मुक्त बनाने में एक बड़ा कदम बढ़ाया जा सकता है।

सीजेएम ने किया वन स्टाप सेंटर का दौरा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम दुष्यंत चौधरी ने वीरवार को वन स्टाप सेंटर का दौरा किया। इस दौरान सीजेएम ने सेंटर में रह रही महिलाओं से बातचीत की और वहां पर मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की है। उन्होंने महिलाओं से बातचीत के दौरान उनकी समस्याओं और यहां पर रहने के दौरान कोई परेशानी तो नहीं आ रही, इसको लेकर भी फीडबैक हासिल की है। सीजेएम ने वन स्टाप सेंटर की संचालिका शैलजा की प्रशंसा की और सेंटर में रहने वाली महिलाओं को हर प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध करवाने के भी निर्देश दिए है।

chat bot
आपका साथी