सांसद और विधायक ने ब्रह्मासरोवर पर किया पौधारोपण

कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को सुबह के समय ब्रह्मासरोवर पर सैर के दौरान पौधारोपण किया और आमजन से भी पौधारोपण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 02 Jul 2021 07:49 AM (IST) Updated:Fri, 02 Jul 2021 07:49 AM (IST)
सांसद और विधायक ने ब्रह्मासरोवर पर किया पौधारोपण
सांसद और विधायक ने ब्रह्मासरोवर पर किया पौधारोपण

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सांसद नायब सिंह सैनी व विधायक सुभाष सुधा ने वीरवार को सुबह के समय ब्रह्मासरोवर पर सैर के दौरान पौधारोपण किया और आमजन से भी पौधारोपण अभियान में बढ़ चढ़कर भाग लेने की अपील की है। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी व सांसद नायब सिंह सैनी ने ब्रह्मासरोवर पर सुबह के समय सैर और योगासन किया।

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि सरकार अब शहरों को प्रदूषण मुक्त बनाने की योजना को अमलीजामा पहनाने का काम कर रही है। इस योजना के तहत शहरों में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसके लिए सभी नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी और पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करके भावी पीढ़ी के लिए संरक्षित करना होगा। विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि पर्यावरण का मुद्दा बहुत बड़ा मुद्दा है, जिसके बारे में सभी को जागरुक होना चाहिए। औसतन हर शहरी व्यक्ति किसी न किसी रोग से ग्रसित है। इन सब मुश्किलों से बचने के लिए हमें अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी रक्षा करनी होगी।

महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दीं सिलाई मशीनें

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कृषि विज्ञान केंद्र के प्रशिक्षण केंद्र की ओर से महिलाओं को स्वरोजगार के लिए सिलाई मशीनें प्रदान की गई। इससे पहले अनुसूचित जाति की महिलाओं को केंद्र की ओर से सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण शिविर के समापन पर बतौर मुख्यातिथि पहुंचे केंद्र के वरिष्ठ संयोजक डा. प्रद्युम्मन भटनागर ने प्रशिक्षणार्थी महिलाओं को प्रमाण पत्र भी बांटे। इस मौके पर जिला विस्तार विशेष गृह विज्ञान डा. ललिता रानी ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। महिलाएं सिलाई, कढ़ाई के काम से अपने परिवार की आमदनी को बढ़ाकर अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठा सकती हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से जिला भर से 60 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया गया है। इस मौके पर महिलाओं को कोविड-19 के बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा के उपायों के बारे में भी जागरूक किया गया। इस मौके पर डा. अश्वनी दहिया, महिला सेविका सुरिन्द्र कौर, अमित कुमार व जगवंती रानी मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी