101 कमल के फूल और दीयों के साथ किया मां दुर्गा का पूजन

कुरुक्षेत्र में रेलवे रोड स्थित भारत सेवा आश्रम में शनिवार को मां दुर्गा का पूजन 101 कमल के फूल और दीयों के साथ किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:20 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:20 AM (IST)
101 कमल के फूल और दीयों के साथ किया मां दुर्गा का पूजन
101 कमल के फूल और दीयों के साथ किया मां दुर्गा का पूजन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र में रेलवे रोड स्थित भारत सेवा आश्रम में शनिवार को मां दुर्गा का पूजन 101 कमल के फूल और दीयों के साथ किया गया। भारत सेवा आश्रम में बंगाली विधि विधान से मां दुर्गा का पूजन किया जाता है। हर साल इस पूजन के लिए पुजारी और अन्य सामग्री भी पश्चिम बंगाल से ही पहुंचती है। कोरोना काल के चलते इस बार पश्चिम बंगाल से सामग्री न पहुंचने पर मां की मूर्तियां नहीं बनाई गई। मां दुर्गा की विधि विधान से पूजा के लिए पुजारी चंडीगढ़ से बुलाए गए हैं।

दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष डा. बिश्वास ने कहा कि 21वां दुर्गा उत्सव रविवार को संपन्न होगा। उन्होंने बताया कि शनिवार को अष्टमी की पूजा और सांझी पूजा की गई। उन्होंने बताया कि जिला भर से बंगाली परिवार दुर्गा पूजन के लिए आश्रम में पहुंचते हैं।

chat bot
आपका साथी