पर्यावरण शुद्धि के लिए ज्यादा पौधे लगाएं : नायब

जागरण संवाददाता कुरुक्षेत्र सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चा

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Apr 2021 07:12 AM (IST) Updated:Thu, 22 Apr 2021 07:12 AM (IST)
पर्यावरण शुद्धि के लिए ज्यादा पौधे लगाएं : नायब
पर्यावरण शुद्धि के लिए ज्यादा पौधे लगाएं : नायब

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि अगर हम वास्तव में जीवित रहना चाहते हैं और अच्छा जीवनयापन करना चाहते हैं तो अधिक से अधिक पेड़ लगाए जाने चाहिए। ऑक्सीजन लेने और कार्बन डाइऑक्साइड छोड़ने के अलावा पेड़ पर्यावरण से अन्य हानिकारक गैसों को अवशोषित करते हैं। जिससे वायु शुद्ध और ताजी बनती है। जितने हरे-भरे पेड़ होंगे उतना अधिक ऑक्सीजन का उत्पादन होगा और अधिक विषैली गैसों को यह अवशोषित करेंगे।

सांसद नायब सिंह सैनी बुधवार को मदर नेचर अनलिमिटेड (यूके) संस्था व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के तत्वाधान में ज्योतिसर तीर्थ पर मिशन ग्रीन प्रोजेक्ट त्रिवेणी को लेकर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।

सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि मदर नेचर अनलिमिटेड (यूके) संस्था कुरुक्षेत्र के तीर्थों को हरा-भरा व पर्यावरण को शुद्ध करने के लिए त्रिवेणी लगाई जाएगी और संस्था दो साल तक इन पौधों की देखभाल भी करेगी। इस कार्य में यूके से संस्था के संचालक दीपक कुमार द्वारा अहम सहयोग किया जाएगा।

केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा ने कहा कि संस्था कुरुक्षेत्र के तीर्थों को हरा-भरा करने के लिए सराहनीय प्रयास कर रही है। केडीबी की तरफ से संस्था को पूरा सहयोग दिया जाएगा और तीर्थों पर विकास कार्यों के साथ-साथ पौधारोपण कर तीर्थों के वातावरण को भी शुद्ध बनाने का प्रयास किया जाएगा।

मदर नेचर अनलिमिटेड (यूके) संस्था के प्रतिनिधि सुशील चौहान ने कहा कि संस्था की ओर से कुरुक्षेत्र के 48 कोस के तीर्थों पर करीब 100 त्रिवेणी लगाई जाएंगी।

इससे पहले सासंद नायब सिंह सैनी, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, महामंत्री सुशील राणा, युवा नेता साहिल सुधा, केडीबी सदस्य केसी रंगा, शुचि स्मिता, विजय नरुला ने राम नवमी के अवसर पर ज्योतिसर तीर्थ पर पूजा अर्चना की और तीर्थ पर चल रही परियोजनाओं को देखा। इस दौरान सभी मेहमानों ने ज्योतिसर तीर्थ के प्रांगण में त्रिवेणी को भी रोपित किया।

chat bot
आपका साथी