मोहिद्र सिगला बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष

कुरुक्षेत्र अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय स्तर के संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने समाजसेवी मोहिद्र सिगला को हरियाणा प्रांत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Jun 2021 07:02 AM (IST) Updated:Fri, 25 Jun 2021 07:02 AM (IST)
मोहिद्र सिगला बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष
मोहिद्र सिगला बने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अग्रवाल समाज के राष्ट्रीय स्तर के संगठन अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन ने समाजसेवी मोहिद्र सिगला को हरियाणा प्रांत का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। सेक्टर-सात स्थित सिगला के आवास पर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री खैराती लाल सिगला की अध्यक्षता में हुई। सम्मेलन की बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने मोहिद्र सिगला की नियुक्ति का स्वागत किया।

अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय महामंत्री खैराती लाल सिगला ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष एवं मेयर कुलभूषण गोयल की अनुशंसा पर सम्मेलन कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मोहिद्र सिगला को हरियाणा प्रदेश का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सम्मेलन समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता सेवा और भलाई को समर्पित है। उन्होंने मोहिद्र सिगला को नियुक्ति पत्र सौंपा और फूल मालाएं डालकर नियुक्ति पर शुभकामना दी। मोहिद्र सिगला ने अपनी नियुक्ति पर सम्मेलन राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग, प्रदेशाध्यक्ष कुलभूषण गोयल व संगठन का आभार व्यक्त किया।

इनेलो ही किसान हितैषी पार्टी : बलदेव बन

संवाद सहयोगी, लाडवा : इनेलो नेता एवं जोन प्रभारी बलदेव बन ने कहा कि इनेलो पार्टी ही किसान हितैषी पार्टी है। वह किसानों के हकों की लड़ाई लड़ रही है। यह किसान केसरी एवं इनेलो के प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने किसानों के समर्थन में अपना विधायक पद से इस्तीफा देकर साबित कर दिया था। बलदेव बन लाडवा स्थित अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इनेलो सुप्रीमों के बाद अब पूर्व विधायक एवं 36 बिरादरी के नेता शेर सिंह बड़शामी भी जल्द रिहा होंगे। उनके रिहाई के बाद न केवल पार्टी संगठन मजबूत होगा, बल्कि इनेलो पार्टी से जो कार्यकर्ता व नेता गुमराह होकर अन्य पार्टियों में चले गए थे न केवल वह, बल्कि अन्य दलों के कार्यकर्ता व नेता भी इनेलो में शामिल होकर इनेलो के संगठन को मजबूत करेंगे।

उन्होंने कहा कि इनेलो पार्टी 36 बिरादरी की पार्टी है और सभी को साथ लेकर चलने में विश्वास रखती है। जो मान-सम्मान इनेलो पार्टी में मिलता है वह किसी अन्य पार्टी में नहीं मिलता। यही कारण है कि इनेलो का संगठन आज भी सबसे मजबूत संगठन है।

chat bot
आपका साथी