कला एवं संस्कृति के साथ दिया गृहस्थ जीवन का संदेश

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एंव मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर के संयुक्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 12:55 AM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 12:55 AM (IST)
कला एवं संस्कृति के साथ दिया गृहस्थ जीवन का संदेश
कला एवं संस्कृति के साथ दिया गृहस्थ जीवन का संदेश

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एंव मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व पीएम गुलजारी लाल नंदा स्मारक स्थल पर छह दिवसीय हरियाणवी संाग महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर कुरुक्षेत्र के निर्देशक संजय भसीन ने कलाकारों का हौसला बढ़ाया।

संजय भसीन ने कहा कि हरियाणवी कला एवं संस्कृति में छिपे संदेश को जनता तक पंहुचाने का सशक्त माध्यम सांग है। उन्होंने कलाकारों द्वारा राजा उत्तानपात और रानी सुनिधि के सांग के माध्यम से गृहस्थी और पति-पत्नी संबंध व प्रेम-परिवार के संदेश को सराहा। उन्होंने हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने हरियाणवी संस्कृति को बचाने के उदेश्य से आयोजित कार्यक्रम को अनूठी पहल बताया। कार्यक्रम के आयोजक एवं हरियाणा ब्राह्मण धर्मशाला एवं छात्रावास के प्रदेशाध्यक्ष पवन शर्मा पहलवान ने कहा कि 13 से 23 दिसंबर तक चलने वाले हरियाणवी सांग महोत्सव कार्यक्रम में आए दिन नए नए कलाकारों की ओर से भारतीय, धर्म संस्कृति और महापुरुषों के जीवन दर्शन व शासन से जुड़े किस्से सुनाएंगे। उन्होंने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर महिला व पुरुष कलाकारों ने प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

chat bot
आपका साथी