नर नारायण सेवा समिति ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर

शाहाबाद मारकंडा हरियाणा शुगरफेड के चेयरमैन एवं शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने बुधवार को नर नारायण सेवा समिति की तरफ से शाहाबाद में मास्क और सैनिटाइजर बांटे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 07:50 AM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 07:50 AM (IST)
नर नारायण सेवा समिति ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर
नर नारायण सेवा समिति ने बांटे मास्क और सैनिटाइजर

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : हरियाणा शुगरफेड के चेयरमैन एवं शाहाबाद विधायक रामकरण काला ने बुधवार को नर नारायण सेवा समिति की तरफ से शाहाबाद में मास्क और सैनिटाइजर बांटे। उन्होंने कहा कि समिति सदैव समाज की सेवा के लिए अग्रणी रहती है। बीते वर्ष भी लॉकडाउन में समिति की ओर से लगातार जरूरतमंद लोगों तक राशन व भोजन पहुंचाया गया। इसके साथ ही समाज को सहयोग के लिए समिति ने कई सराहनीय कार्य किए हैं। समिति के संस्थापक मुनीश भाटिया ने बताया कि पुलिस प्रशासन व शुगरफेड चेयरमैन एवं विधायक रामकरण काला की ओर से भी लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर विष्णु भगवान गुप्ता, राकेश मुल्तानी, प्रिस आनंद, भूपिदर बतरा, हैप्पी सुनेजा, विनोद शर्मा, करनैल सिंह, पंकज मित्तल, लव छाबड़ा, प्रभजीत तनेजा व राकेश वधवा मौजूद रहे।

आरडब्ल्यूए ने सफाई कर्मियों को वितरित किए मास्क

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लोटस ग्रीन सिटी सेक्टर-9 की आरडब्ल्यूए ने बुधवार को सुरक्षा और सफाई कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाने के लिए मास्क वितरित किए। आरडब्ल्यूए के प्रधान डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि लोग कोरोना वायरस से बचाव के लिए अपने-अपने घरों में बैठे हैं। ऐसे में लोटस ग्रीन सिटी में लोगों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा कर्मी 24 घंटे डयूटी दे रहे है और सफाई कर्मचारी सेक्टर के प्रांगण को साफ और स्वच्छ बनाने के लिए काम कर रहे हैं।

इन कोरोना योद्धाओं की सुरक्षा करना सेक्टरवासियों का एक दायित्व है। इसी सोच के साथ सुरक्षा व सफाई कर्मियों को मास्क वितरित किए गए हैं। गत वर्ष लॉकडाउन में सुरक्षा कर्मियों को 15 दिन का राशन दिया गया था। इस मौके पर नरसिंह, राजेश शर्मा व चेयरमैन सुखदेव सिंह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी