इस्माईलाबाद के लिए कई परियोजनाएं तैयार : खेल मंत्री संदीप सिंह

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इस्माईलाबाद के लिए कई परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इनका खाका तैयार कर सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। यह जानकारी उन्होंने चंडीगढ़ में भाजपा की मंडल इकाई को दी।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 07:26 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 07:26 AM (IST)
इस्माईलाबाद के लिए कई परियोजनाएं तैयार : खेल मंत्री संदीप सिंह
इस्माईलाबाद के लिए कई परियोजनाएं तैयार : खेल मंत्री संदीप सिंह

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि इस्माईलाबाद के लिए कई परियोजनाएं तैयार की जा रही हैं। इनका खाका तैयार कर सरकार के समक्ष रखा जाएगा। इसका सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा। यह जानकारी उन्होंने चंडीगढ़ में भाजपा की मंडल इकाई को दी।

संदीप सिंह ने कहा कि अब हर रोज खुला दरबार लगाकर समस्याएं सुनी जा रही हैं। यही नहीं अधिकांश समस्याओं का निपटारा मौके पर ही किया जा रहा है। चंडीगढ़ पहुंचे भाजपा के मंडल प्रधान चिरंजीव गर्ग ने मांग रखी कि कस्बे में डाले जा रहे सीवरेज और पेयजल पाइप लाइन का काम तेज कराया जाए। यही नहीं इन लाइनों के डालने के साथ-साथ ही गलियों की मरम्मत का काम प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए, ताकि जनता को किसी प्रकार की परेशानी ना आए।

चिरंजीव गर्ग ने मांग रखी कि नगरपालिका के माध्यम से कचरा प्रबंधन प्लांट लगाने पर भी विचार होना चाहिए। उन्होंने मांग रखी कि हर साल बाढ़ जैसे हालत झेलने वाले संत नगर, डेहा बस्ती, ठसका रोड के बरसाती पानी की निकासी के स्थायी प्रबंध किए जाएं। खेल मंत्री ने कहा कि अधिकारियों को साथ लेकर मौका देखा जाएगा और इसका विकल्प तलाशा जाएगा। इस मौके पर पहुंचे लोगों की एक एक समस्या का निपटारा किया गया। खेल नीति का हर गांव को मिलेगा लाभ

खेल मंत्री संदीप सिंह ने भाजपा की मंडल इकाई को बताया कि खेल नीति को इस कद्र तैयार किया गया है कि इसका लाभ ग्राम स्तर तक मिलेगा। गांव दर गांव खेल नर्सरियां बनाने का काम शीघ्र तेज कर दिया जाएगा। मंत्री ने यहां तक दावा किया कि एक दिन पिहोवा हल्का खेल हब के रूप में पहचाना जाएगा। इसके लिए युवाओं से विचार मंथन कर आगामी योजनाएं तैयार की जा रही हैं।

chat bot
आपका साथी