नवनियुक्त अध्यक्ष महंत रविद्रपुरी का भव्य अभिनंदन

श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय के महंत विश्वनाथ गिरी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष महंत रविद्र पुरी का अभिनंदन किया। महंत विश्वनाथ गिरी व संगमेश्वर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने महंत रविद्र पुरी ने उनका अभिनंदन किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 10:09 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 10:09 PM (IST)
नवनियुक्त अध्यक्ष महंत रविद्रपुरी का भव्य अभिनंदन
नवनियुक्त अध्यक्ष महंत रविद्रपुरी का भव्य अभिनंदन

फोटो संख्या : 16

संवाद सहयोगी, पिहोवा : श्रीसंगमेश्वर महादेव मंदिर अरुणाय के महंत विश्वनाथ गिरी ने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के नवनियुक्त अध्यक्ष महंत रविद्र पुरी का अभिनंदन किया। महंत विश्वनाथ गिरी व संगमेश्वर सेवादल के प्रबंधक भूषण गौतम ने महंत रविद्र पुरी ने उनका अभिनंदन किया।

महंत विश्वनाथ गिरी ने कहा कि इतने लंबे समय बाद श्री पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के संतों के पास अध्यक्ष का पद आने से खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि सभी संत महात्मा महंत रवींद्र पुरी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करेंगे। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रविद्र पुरी ने कहा कि सनातन धर्म की चार संप्रदाय हैं। जिसमें सन्यासी, उदासी, वैष्णव व निर्मल शामिल हैं। लोकतांत्रिक प्रक्रिया के तहत सभी अखाड़ों ने मिलकर उन्हें अध्यक्ष पद की जो जिम्मेदारी सौंपी है। उसका बखूबी निर्वहन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उनका प्रयास रहेगा कि सनातन संस्कृति के प्रचार-प्रसार को गति दी जाए ताकि देश विदेशों में भारतीय संस्कृति से लोग रूबरू हो सकें। इसके अलावा जो संप्रदायिक ताकते खासकर हिदू धर्म को निशाना बनाना चाहती हैं। उन्हें भी मुंह तोड़ जवाब दिया जा सके। साथ ही धर्म की आवश्यकताओं को शासन प्रशासन के समक्ष रखना और धर्म व समाज में फैली विकृतियों को दूर करना भी उनकी प्राथमिकता रहेगी। इसमें पूरे देश का प्रतिनिधित्व हो। इसके लिए परिषद कार्यकारिणी का गठन करते समय सभी को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया जाएगा।

संगमेश्वर सेवा दल के प्रबंधक भूषण गौतम ने बताया कि जल्द ही महंत रविद्र पुरी का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी