निरंजनी अखाड़ा के महंत रविद्रपुरी बने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष

अखिल भारतीय अखाड़ा का अध्यक्ष निरंजनी अखाड़ा के महंत रविद्र पुरी महाराज को बनाया है। जबकि महामंत्री महंत हरि गिरी महाराज को बनाया गया है। उन्हें यह पद लगातार दूसरी बार मिला है। बैठक में आठ अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM (IST) Updated:Mon, 25 Oct 2021 11:24 PM (IST)
निरंजनी अखाड़ा के महंत रविद्रपुरी बने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष
निरंजनी अखाड़ा के महंत रविद्रपुरी बने अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष

फोटो-25-

संवाद सहयोगी, पिहोवा : अखिल भारतीय अखाड़ा का अध्यक्ष निरंजनी अखाड़ा के महंत रविद्र पुरी महाराज को बनाया है। जबकि महामंत्री महंत हरि गिरी महाराज को बनाया गया है। उन्हें यह पद लगातार दूसरी बार मिला है। बैठक में आठ अखाड़ों के प्रतिनिधि शामिल हुए थे।

पंच दशनाम जूना अखाड़ा के प्रदेश प्रवक्ता एवं स्वामी कार्तिकेय मंदिर पिहोवा के महंत दीपक गिरी महाराज ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा की बैठक महंत हरि गिरी की अध्यक्षता में की गई। बैठक में निरंजनी अखाड़ा के महंत रविद्र पुरी को सर्वसम्मति से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। महंत हरि गिरी महाराज को दोबारा से अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद का महामंत्री चुना गया। महंत दीपक गिरी ने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद साधु संतों की सर्वोच्च संस्था है। अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का मुख्य उद्देश्य कुंभ मेले में जमीन व अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष सीधे सरकार के संपर्क में रहते हैं। इसके साथ संत महात्माओं की समस्याओं को समय समय पर दूर कराना अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष का काम होता है। महंत दीपक गिरी ने बताया कि पिछले कुछ दशकों में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष पद की गरिमा बढ़ी है। बैठक में श्री पंच दशनाम जूना अखाड़ा, श्री पंच दशनाम आवाहन अखाड़ा, श्री पंच अग्नि अखाड़ा, श्री चायती निरंजनी अखाड़ा, श्री पंच आनंद अखाड़ा, श्री पंचायती नया उदासीन अखाड़ा, श्री पंचायती निर्मल अखाड़ा और बैरागी अखाड़ों सव पंच निर्मोही अनी अखाड़ा से महंत मदन मोहन दास महाराज वृंदावन मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी