जल संरक्षण को लेकर कैच द रेन थीम पर लोगों को किया जागरूक

नेहरू युवा केंद्र युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार व जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर जल संरक्षण को लेकर कैच द रेन थीम पर कार्यक्रम कराए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM (IST) Updated:Thu, 23 Sep 2021 10:59 PM (IST)
जल संरक्षण को लेकर कैच द रेन थीम पर लोगों को किया जागरूक
जल संरक्षण को लेकर कैच द रेन थीम पर लोगों को किया जागरूक

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : नेहरू युवा केंद्र, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार व जिला प्रशासन कुरुक्षेत्र के तत्वावधान में जिले के विभिन्न स्थानों पर जल संरक्षण को लेकर कैच द रेन थीम पर कार्यक्रम कराए जा रहे हैं। जिसमें लोगों को वर्षा के जल का संग्रहण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

जिला युवा अधिकारी मिशा ने बताया कि इस अभियान के तहत जहां भी, जब भी संभव हो वर्षा के जल का संग्रह करें। इस अभियान को जमीनी स्तर पर लोगों की सहभागिता से देश में जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए एक जन आंदोलन के रूप में शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य सभी को वर्षा के जल संग्रह सुनिश्चित करने के लिए जलवायु परिस्थितियों और मिट्टी की स्थितियों के अनुकूल रेन वाटर हार्वेस्टिग स्ट्रक्चर का निर्माण करने के लिए प्रेरित करना है। मानसून के चार-पांच माह की अवधि में होने वाली वर्षा देश के अधिकांश हिस्सों में पानी का स्त्रोत है। जल संरक्षण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा कर जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत केंद्र के वालंटियर गांव-गांव जाकर लोगों को वर्षा जल संरक्षण, पानी की एक एक बूंद को बचाने के लिए जागरूक कर रहे है। जल का संरक्षण बेहद जरूरी है, इसकी जागरूकता की जिम्मेदारी सिर्फ प्रशासन की ही नहीं बल्कि हम सब की है, क्योंकि इस धरा पर जल्द ही ऐसा पदार्थ है, जिसके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस अभियान में युवा लीडर सुरेश सैनी, विजेता सैनी, गुरजीत कौर व कविता कश्यप योगदान दे रहे है।

chat bot
आपका साथी