केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को मिला सेवा विस्तार

कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को एक साल की एक्सटेंशन मिल गई है। उनके पुन कार्यभाल संभालने के बाद 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों की सूरत सुधरने की उम्मीद तेज हो गई है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 06:35 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 06:35 AM (IST)
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को मिला सेवा विस्तार
केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को मिला सेवा विस्तार

फोटो-4---रेडी टू पेस्ट---- जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को एक साल की एक्सटेंशन मिल गई है। उनके पुन: कार्यभाल संभालने के बाद 48 कोस कुरुक्षेत्र के तीर्थ स्थलों की सूरत सुधरने की उम्मीद तेज हो गई है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव व ज्योतिसर प्रोजेक्ट को नया रूप मिलने में तेजी आएगी। उन्होंने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, स्वास्थ्यमंत्री अनिल विज व भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ का आभार जताया है।

48 कोस कुरुक्षेत्र के अंतर्गत 134 तीर्थ स्थल आते हैं। इसमें मुख्यत: कुरुक्षेत्र, करनाल, कैथल, जींद व पानीपत का एक तीर्थ है। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड इन तीर्थाें की देखरेख करता है। मानद सचिव और दस सदस्य केडीबी में बनाए गए हैं। राज्यपाल इनकी नियुक्ति करते हैं। मदन मोहन छाबड़ा का कार्यकाल पिछले दिनों पूरा हो गया था। इस दौरान कई लोगों ने कुर्सी को लेकर प्रयास भी किए, लेकिन राज्यपाल ने केडीबी के मानद सचिव के लिए मदन मोहन छाबड़ा पर भरोसा जताया। वे विश्व हिदू परिषद से भी जुड़े हुए हैं।

गीता स्थली ज्योतिसर को जल्द मिलेगा मूर्त रूप

मदन मोहन छाबड़ा ने बताया कि 134 तीर्थ स्थलों में कई पर काम चल रहा है, जबकि कई तीर्थों की प्लानिग बनाई गई है। इसमें सबसे बड़ा काम गीता स्थली ज्योतिसर पर चल रहा है। यहां श्रीकृष्णा सर्किट के अंतर्गत करीब 100 करोड़ का काम चल रहा है। इसका करीब 70 फीसद काम पूरा कर लिया गया है। श्रीकृष्ण का विराट स्वरूप स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नोएडा की एक कंपनी को काम दिया गया है। इसके साथ कुरुक्षेत्र को पर्यटन व तीर्थस्थल के रूप में दर्शनीय स्थल बनाया जाएगा।

chat bot
आपका साथी