पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काटा

कस्बे में एक पागल कुत्ते ने शनिवार को पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में एक महिला को कुरुक्षेत्र के लिए रेफर किया गया है। दोपहर बाद तक कुत्ते ने आतंक मचाए रखा। इसके बाद वह गायब हो गया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 12:35 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 12:35 AM (IST)
पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काटा
पागल कुत्ते ने पांच लोगों को काटा

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : कस्बे में एक पागल कुत्ते ने शनिवार को पांच लोगों को काटकर घायल कर दिया। गंभीर हालत में एक महिला को कुरुक्षेत्र के लिए रेफर किया गया है। दोपहर बाद तक कुत्ते ने आतंक मचाए रखा। इसके बाद वह गायब हो गया। जानकारी मिलने के बाद इस्माईलाबाद पंचायत ने कुछ कर्मचारियों को कुत्त के खोजबीन में लगाया है।

सवेरे के समय जाट मोहल्ला में एक कुत्ते ने पहले एक राहगीर को निशाना बनाया। उसने आसपास के लोगों को कुत्ते के पागल होने की सूचना दी। इस मोहल्ले से निकले कुत्ते ने विनोद और राम कुमार की टांग पर काटा। उसी दौरान ग्राम पंचायत की महिला सफाई कर्मचारी चंपा देवी गली में सफाई कर रही थी। कुत्ते ने महिला पर हमला बोल दिया। महिला चिल्लाती रही, मगर कोई भी मदद के लिए डर के कारण आगे नहीं आया। कुत्ते ने महिला को कई जगह काटा। कुत्ता इसके बाद आगे बढ़ गया। इस कुत्ते ने एक पशु को भी काटा। उसके बाद वह पुराने बाजार में जा पहुंचा। इससे दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। उसके कारण कई मोहल्ले के लोग दहशतजदा रहे। घायल महिला को कुरुक्षेत्र रेफर किया गया। देर शाम तक कुत्ते का कहीं अता पता नहीं लगा। ग्राम पंचायत ने कुछ कर्मचारियों को कुत्ते की खोजबीन में लगाया है। सरपंच संजीव अरोड़ा ने बताया कि ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी न हो।

अस्पताल में नहीं मिले टीके

जब घायल सरकारी अस्पताल पहुंचे तो पता चला कि टीका ही नहीं हैं। ऐसे में डॉक्टरों ने घायलों को रेफर कर इतिश्री कर डाली। टीके न होने का ग्रामीणों में रोष व्याप्त रहा। कुछ घायलों को प्राइवेट अस्पताल से टीके लगवाए गए।

chat bot
आपका साथी