गोप गोपियों ने नाच गाकर मनाया गोवर्धन उत्सव : मुनीष शास्त्री

जय भारत ड्रामाटिक क्लब पिहोवा की ओर से सीता देवी धर्मशाला में श्राद्ध पक्ष पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथावाचक पंडित मुनीष शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अपने सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गाय चराते हुए गोवर्धन पर्वत पर पहुंचे तो देखा कि वहां गोपियां 56 प्रकार के भोजन रखकर बड़े उत्साह से नाच-गाकर उत्सव मना रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 10:49 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 10:49 PM (IST)
गोप गोपियों ने नाच गाकर मनाया गोवर्धन उत्सव : मुनीष शास्त्री
गोप गोपियों ने नाच गाकर मनाया गोवर्धन उत्सव : मुनीष शास्त्री

संवाद सहयोगी, पिहोवा :

जय भारत ड्रामाटिक क्लब पिहोवा की ओर से सीता देवी धर्मशाला में श्राद्ध पक्ष पर श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथावाचक पंडित मुनीष शास्त्री ने प्रवचन करते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण अपने सखाओं और गोप-ग्वालों के साथ गाय चराते हुए गोवर्धन पर्वत पर पहुंचे तो देखा कि वहां गोपियां 56 प्रकार के भोजन रखकर बड़े उत्साह से नाच-गाकर उत्सव मना रही हैं। श्रीकृष्ण के पूछने पर उन्होंने बताया कि आज के दिन वृत्रासुर को मारने वाले, मेघों व देवों के स्वामी इंद्र का पूजन होता है। इसे इंद्रोज यज्ञ कहते हैं। इससे प्रसन्न होकर इंद्र ब्रज में वर्षा करते हैं और जिससे अन्न पैदा होता है। श्रीकृष्ण ने कहा कि इंद्र में क्या शक्ति है, उससे अधिक शक्तिशाली तो हमारा गोवर्धन पर्वत है। इसके कारण वर्षा होती है। अत: हमें इंद्र से भी बलवान गोवर्धन की पूजा करनी चाहिए। बहुत विवाद के बाद श्रीकृष्ण की यह बात मानी गई और ब्रज में इंद्र के स्थान पर गोवर्धन की पूजा की तैयारियां शुरू हो गईं।

गोप ग्वालों ने किया पूजन

सभी गोप-ग्वाल अपने-अपने घरों से पकवान लाकर गोवर्धन की तराई में श्रीकृष्ण द्वारा बताई विधि से पूजन करने लगे। श्रीकृष्ण द्वारा सभी पकवान चखने पर ब्रजवासी खुद को धन्य समझने लगे। यह बात इंद्र तक नारद मुनि द्वारा पहुंचाई गई। उन्होंने मेघों को आज्ञा दी कि वे गोकुल में जाकर प्रलय पैदा कर दें। नगरपालिका पूर्व उप प्रधान मुख्यातिथि अनिल धवन, संजीव बंसल, पूर्व नगर पार्षद रामधारी शर्मा को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विक्की मोद्गिल, राधे, कमल रानी पुरी, विक्की टंडन, विकास चोपड़ा, राजीव वधावन, सुदर्शन तनेजा, राजेश वर्मा, सुभाष गर्ग, कुणाल पटेल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी