13 मुख्य स्थानों पर पुलिस की नाकेबंदी : एसपी

कुरुक्षेत्र पुलिस लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करा रही है। शहर में 13 मुख्य स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। हर नाके और चौराहे पर पुलिस मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रही है। पुलिस लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक भी कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 06:49 AM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 06:49 AM (IST)
13 मुख्य स्थानों पर पुलिस की नाकेबंदी : एसपी
13 मुख्य स्थानों पर पुलिस की नाकेबंदी : एसपी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : पुलिस लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन करा रही है। शहर में 13 मुख्य स्थानों पर नाके लगाए गए हैं। हर नाके और चौराहे पर पुलिस मुस्तैदी से अपनी ड्यूटी निभा रही है। पुलिस लोगों को कोरोना महामारी से बचने के लिए जागरूक भी कर रही है। लोगों के बिना मास्क चालान काटने के साथ-साथ पुलिस ऐसे लोगों को मास्क भी प्रदान कर रही है। लॉकडाउन के नियमों की पालना करवाने के लिए शहर के मुख्य स्थानों पर गश्त बढ़ा दी है और मुख्य मार्गो पर नाकाबंदी शुरू की गई है।

एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि लॉकडाउन आपकी सुरक्षा के लिए लगाया गया है, इसे बोझ न समझें। आमजन को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लॉकडाउन के नियमों को प्रभावी रूप से लागू कराने के लिए नाकाबंदी करके गश्त व चेकिग की जा रही है। नाके पर लगे पुलिस कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी गई हैं कि बिना वजह कोई भी सड़कों पर न निकले। बिना वजह सड़कों पर निकलने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करें, ताकि आम लोगों को कोरोना महामारी की चपेट में आने से बचाया जा सके। पुलिस कर्मचारी दिन-रात अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों के जीवन की रक्षा के लिए सड़कों पर खड़े हैं। आमजन को पुलिस का सहयोग करना चाहिए, ताकि कोरोना की चेन को तोड़ने में सफलता पाई जा सके।

कोरोना पीड़ित कोई लाचार अगर घर से अस्पताल तक जाने का खर्च वहन नहीं कर सकता है तो पुलिस उसको उसके घर से नजदीकी कोरोना अस्पताल तक लेकर जाएगी। जिसके बदले उससे किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। पुलिस विभाग के चार वाहन हर समय सूचना मिलते ही चलने की तैयारी में खड़े हैं।

एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि दिन रात की शिफ्टों में नाकाबंदी करके चेकिग की जा रही है। लॉकडाउन की अवहेलना करने पर पुलिस ने 100 लोगों के बिना मास्क के चालान व आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत एक मामला दर्ज किया है।

chat bot
आपका साथी