लायंस क्लब ने नवरात्र उत्सव में जमकर डांडिया पर झूमी महिलाएं

लायंस क्लब ने रेलवे रोड स्थित होटल पर्ल मार्क में नवरात्र उत्सव पर कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में जहां मां दुर्गा का आकर्षक दरबार सजाया गया वहीं क्लब के सभी परिवारों की महिलाओं और मेहमानों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर सबकी भलाई की कामना की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Oct 2021 07:35 AM (IST) Updated:Wed, 13 Oct 2021 07:35 AM (IST)
लायंस क्लब ने नवरात्र उत्सव में जमकर डांडिया पर झूमी महिलाएं
लायंस क्लब ने नवरात्र उत्सव में जमकर डांडिया पर झूमी महिलाएं

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लायंस क्लब ने रेलवे रोड स्थित होटल पर्ल मार्क में नवरात्र उत्सव पर कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में जहां मां दुर्गा का आकर्षक दरबार सजाया गया, वहीं क्लब के सभी परिवारों की महिलाओं और मेहमानों ने माता रानी की पूजा अर्चना कर सबकी भलाई की कामना की। नवरात्रि उत्सव के दौरान आकर्षक रंगोलियां भी सजाई गई और महिलाओं ने दीये जलाएं।

लायंस क्लब के प्रधान अश्विनी अरोड़ा ने बताया कि कार्यक्रम विशेष रूप से क्लब की महिलाओं के लिए ही किया गया है। महिलाओं ने डांडिया खेला और आकर्षक रंगोली बनाई। क्लब की सदस्य और प्रधान अश्विनी अरोड़ा की पत्नी लक्ष्मी अरोड़ा ने बताया कि क्लब की सभी महिलाओं और अतिथियों नवरात्र उत्सव कार्यक्रम में विधिवत रूप से मां की पूजा अर्चना की सभी महिलाओं को आरती की थाली दी गई। महिलाओं ने माता रानी को समर्पित दीये ही जलाए और आकर्षक रंगोली भी बनाई कार्यक्रम के दौरान विश्व ने कोरियोग्राफी की। कार्यक्रम का मंच संचालन शशि ऐलावादी ने किया। कार्यक्रम में नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष उमा सुधा, अंजलि मरवाह, मधु केसरी, सरोज धींगरा, सरोज रहेजा, रीतु सेठ, अनीता चुघ, आशिमा गुलाटी, एनी गुलाटी, चारु बजाज, अमिता जैन, सीमा गुप्ता, ज्योति आहूजा, सोनिका वधवा, डा भूमिका झांब, आशी जसूजा, उर्वशी भाटिया ने भक्ति रस में डूब कर नवरात्र उत्सव में जमकर डांडिया खेला और भक्ति रस पर आधारित गीतों पर नृत्य भी किया।

बच्चों, महिलाओं व बुजुर्गों ने कृष्ण भजनों पर जमकर खेला डांडिया फोटो संख्या : 19

संवाद सहयोगी, लाडवा : भारत विकास परिषद लाडवा ने नवरात्र पर डांडिया नाइट किया गया। इसमें बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सभी ने कृष्ण भजनों और माता की भेंटों पर जमकर डांडिया खेला और भक्ति की गंगा में डुबकी लगाई।

कार्यक्रम की शुभारंभ समाजसेवी संदीप गर्ग लाडवा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। संदीप गर्ग ने कहा कि भारतीय त्योहार हमारे देश की सभ्यता, संस्कृति व पंरपरा का गौरव हैं और अनेकता में एकता का प्रतीक है। सभी को एक दूसरे के त्योहारों में शामिल होकर भाईचारे व राष्ट्रप्रेम का संदेश देना चाहिए। भजन सम्राट गौरव शान ने भजनों के माध्यम से माहौल को भक्तिमय बना दिया। गौरव शान की ओर से प्रस्तुत भजन.. कौन कहता है भगवान आते नहीं है.. हम मीरा के जैसे बुलाते नहीं है.. की धुन पर श्रद्धालु मस्त हो गए और खूब नृत्य किया। भाविप के प्रधान कुंवर सिगल ने आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत किया और अगले परिकल्पों के बारे में जानकारी दी। मंच का संचालन डा. अमृत पाल ने किया गया। इस मौके पर खेम चंद गोयल, हेमंत सैनी, सुमित गर्ग, डा. अमृत पाल, दुर्गेश गोयल, अमन गोयल, मुकेश गर्ग, विनय गर्ग, सुमित सिगल, दीपक व अनिल माटा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी