पौधों के बिना जीवन संभव नहीं : जय भगवान

कुरुक्षेत्र प्रेरणा संस्था कुरुक्षेत्र व वसुधैव कुटुंबकम संस्कृति सेवा आयाम के तत्वावधान में भगवान परशुराम कालेज कुरुक्षेत्र की परशुराम वाटिका में रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में भगवान परशुराम कालेज समिति के प्रधान सतपाल शर्मा ने मुख्यातिथि रहे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:46 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:46 AM (IST)
पौधों के बिना जीवन संभव नहीं : जय भगवान
पौधों के बिना जीवन संभव नहीं : जय भगवान

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : प्रेरणा संस्था कुरुक्षेत्र व वसुधैव कुटुंबकम संस्कृति सेवा आयाम के तत्वावधान में भगवान परशुराम कालेज कुरुक्षेत्र की परशुराम वाटिका में रुद्राक्ष के पौधे लगाए गए। कार्यक्रम में भगवान परशुराम कालेज समिति के प्रधान सतपाल शर्मा ने मुख्यातिथि रहे।

प्रेरणा वृद्धाश्रम के संस्थापक जय भगवान सिगला ने बताया कि उनका 108 रुद्राक्ष के पौधे लगाने का संकल्प पूरा हो गया है। लेकिन उनका और पौधे लगाने का क्रम इसी प्रकार जारी रहेगा। मुख्यातिथि सतपाल शर्मा ने कहा कि पौधों की देखभाल अपने बच्चों की तरह करें। पौधे देव स्वरूप होते हैं, चूंकि ये हमें प्राणवायु देते हैं। पौधों के बिना जीवन संभव नहीं है। जय भगवान सिगला ने कहा कि डा. केवल कृष्ण के प्रयासों से 108 रुद्राक्ष के पौधे लगाने का संकल्प पूरा हुआ। इस मौके पर सुरेश शर्मा, इको क्लब खंड थानेसर के संयोजक डा. तरसेम कौशिक, विहिप से अतुल शास्त्री, ट्रस्ट के महासचिव डा. केवल कृष्ण व आरडब्ल्यूए सेक्टर-30 के कोषाध्यक्ष प्रवीण शर्मा मौजूद रहे।

समाजहित में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं से आवेदन मांगे

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा महिला एवं बाल विकास विभाग ने समाज सेवी महिलाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसी महिलाएं, जिन्होंने महिलाओं के आर्थिक, सामाजिक सशक्तिकरण, महिला संबंधी कानून लागू करने में महिलाओं की भलाई के लिए बहादुरी व विकास में बहुत अच्छा कार्य किया हों। वे 29 अक्टूबर तक आवेदन कर सकती हैं।

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी नीतू रानी ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। जिन महिलाओं के नामों की सिफारिश विभागों की ओर से की जाएगी, उन महिलाओं को कार्यालय की जिम्मेवारियों के अलावा वांछित उपलब्धियां हासिल की गई होनी चाहिए। इनमें से चयनित महिलाओं को आगामी वर्ष 8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी