महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलें : उमा
वाल्मीकि समाज आश्रम में वाल्मीकि आश्रम एवं समाज व जिला कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि सांसद नायब सिंह सैनी और नगर परिषद थानेसर की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा रही।
जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : वाल्मीकि समाज आश्रम में वाल्मीकि आश्रम एवं समाज व जिला कल्याण विभाग ने संयुक्त रूप से भगवान वाल्मीकि जयंती समारोह आयोजित किया गया। मुख्यातिथि सांसद नायब सिंह सैनी और नगर परिषद थानेसर की निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा रही। समारोह में महर्षि वाल्मीकि के संदेशों व शिक्षाओं को जीवन में अपनाने पर जोर दिया और लोगों ने आगे आकर समाज में भाइचारे को कायम रखने की अपील की। इससे पहले सांसद नायब सिंह सैनी, निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा, नगराधीश हरप्रीत कौर, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी, वाल्मीकि आश्रम के संचालक एवं प्रधान महंत रतन लाल, सभा के प्रधान जगीर सिंह, उप प्रधान राम नाथ मंडल, जिला कल्याण अधिकारी कमल धीमान ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।
सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि महर्षि ने महाकाव्य रामायण की रचना कर गौरवशाली संस्कृति को संजोने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस महाकाव्य में उन्होंने प्रेम, त्याग, तप व यश की भावनाओं का महत्व बताया। सांसद ने कहा कि महाकाव्य रामायण हमें सदमार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। आध्यात्मिक ज्ञान, कठोर तप व त्याग की भावना से परिपूर्ण महर्षि वाल्मीकि एक महान ऋषि बने, जिन्होंने अपने दिव्य ज्ञान से पवित्र ग्रन्थ रामायण की रचना कर अपनी भविष्य की पीढि़यों को धर्म, आध्यात्मिकता व चरित्रवान बनने का संदेश दिया। निवर्तमान चेयरपर्सन उमा सुधा ने कहा कि हमारा देश ऐसे ही महान ऋषियों के जीवन और उनकी अमूल्य शिक्षाओं की मजबूत नींव पर स्थापित है। उन्होंने सर्व समाज के लोगों से महर्षि वाल्मीकि के दिखाए मार्ग पर चलने और अपने बच्चों को शिक्षित करने का आह्वान किया। नगराधीश हरप्रीत कौर, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजकुमार सैनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मेहमानों का किया स्वागत
वाल्मीकि सभा के प्रधान जगीर सिंह ने मेहमानों का स्वागत किया और समाज के लोगों को एकजुटता की अपील की। इस मौके पर महासचिव सुखलाल, जोगी राम कल्याण, जोगिदर सिरसवाल, जरनैल सिंह, दीपक गिल, यशपाल नंबरदार, शीतल प्रकाश, ताराचंद, जुगलाल, रणधीर नंबरदार, फकीर चंद, भाग सिंह, ओमपाल कश्यप व राजबीर कश्यप मौजूद रहे।