वंदे मातरम व भारत माता की जयकारों से गूंजा लाडवा

भाजपा ने सोमवार को लाडवा विधानसभा में शहीदों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हजारों लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा से लाडवा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 09 Aug 2021 10:23 PM (IST) Updated:Mon, 09 Aug 2021 10:23 PM (IST)
वंदे मातरम व भारत माता की जयकारों से गूंजा लाडवा
वंदे मातरम व भारत माता की जयकारों से गूंजा लाडवा

फोटो-23

संवाद सहयोगी, लाडवा : भाजपा ने सोमवार को लाडवा विधानसभा में शहीदों के सम्मान में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। हजारों लोगों ने वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारे लगाए। यात्रा से लाडवा शहर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा।

लाडवा के पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी ने तिरंगा यात्रा की पूरी व्यवस्था की। यात्रा में कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी व थानेसर से विधायक सुभाष सुधा, जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी विशेष तौर पर शामिल हुए। तिरंगा यात्रा लाडवा विश्राम गृह से शुरू होकर भगत सिंह चौक, संगम मार्केट, निहोरी चौक, इंद्री चौक, बाबैन चौक से होते हुए पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह तक पहुंची।

सांसद नायब सैनी ने कहा कि हमारा जवान देश की आन बान और शान को बचाए रखने के लिए कभी पीछे नहीं हटता। हर युद्ध में हमारे वीर जवानों ने कुर्बानियां देकर देश की रक्षा की है। भाजपा शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा के माध्यम से उनको श्रद्धांजलि दे रही है। प्रदेश महामंत्री डा. पवन सैनी ने कहा कि शहीदों ने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश को आजाद करवाया है। ये वीर हमारे देश की आन बान शान थे, हैं और हमेशा रहेंगे। तिरंगा यात्रा में इन शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश को आजाद करवाने में और देश की सीमाओं को सुरक्षित रखने में लाखों जवानों ने अपनी शहादत दी है। उसे कभी भी भूलाया नहीं जा सकता। सभी शहीद हमेशा हमारे लिए प्रात: स्मरणीय और प्रेरणादायक रहेंगे। शहीद सबके होते हैं और शहीदों का सभी को सम्मान करना चाहिए। इस मौके पर भाजयुमो के जिलाध्यक्ष रूबल शर्मा, बाबैन मंडलाध्यक्ष जसविदर जस्सी, पिपली मंडलाध्यक्ष देशराज कनीपला, लाडवा मंडलाध्यक्ष ओमबीर लैलर, महामंत्री रिकू कश्यप, किशोरी लाल, लाडवा महामंत्री अरुण सैनी, राहुल शर्मा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेश कश्यप, मार्केट कमेटी के पूर्व चैयरमैन मेघराज सैनी, राजू खुराना, परमजीत कश्यप, प्रदीप सहगल, हरमेश सैनी, सुशील राणा, साधु सैनी, नरेंद्र सैनी, नरेंद्र शर्मा, सूर्या सैनी, जय सिंह पाल, चंद्रकांता, जिला पार्षद रीना सैनी, पूनम सैनी, मेघराज, राजपाल सरपंच, सतवीर मंगोली, नीरज कुमार, सोमपाल राणा, जसविदर जस्सी ,चरणजीत दबखेड़ा, रणवीर सिंह व यतींद्र वर्मा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी