हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राजेंद्र सिघल बने फिर से अध्यक्ष

हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक जिले के एक निजी होटल में हुई। बैठक में पहले कोरोना महामारी और अब किसान आंदोलन के कारण इंडस्ट्री व व्यवसाय पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा की गई। इसके बाद हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कुरुक्षेत्र इकाई का चुनाव हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 28 Feb 2021 07:22 AM (IST) Updated:Sun, 28 Feb 2021 07:22 AM (IST)
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राजेंद्र सिघल बने फिर से अध्यक्ष
हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के राजेंद्र सिघल बने फिर से अध्यक्ष

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की बैठक जिले के एक निजी होटल में हुई। बैठक में पहले कोरोना महामारी और अब किसान आंदोलन के कारण इंडस्ट्री व व्यवसाय पर पड़ रहे प्रभाव पर चर्चा की गई। इसके बाद हरियाणा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की कुरुक्षेत्र इकाई का चुनाव हुआ, जिसमें राजेंद्र सिघल को अध्यक्ष, डा. नरेंद्रपाल गुप्ता को महासचिव नियुक्त किया गया। वहीं ईश्वर सिगला, सुदर्शन अग्रवाल, नरेंद्र धींगड़ा, शाहाबाद के रामकुमार गर्ग और लाडवा के सुनील कुमार को उपाध्यक्ष, आशीष सभ्रवाल को उपसचिव, प्रवीण गर्ग को कोषाध्यक्ष, राजेश सिगला को आडिटर और डा. वीरेंद्र सिघल को जन संपर्क अधिकारी नियुक्त किया गया।

राज्य स्तरीय पदाधिकारी राजेश सिगला ने बताया कि इंडस्ट्री पहले ही कच्चे माल की बढ़ी हुई कीमतों से बुरी तरह से प्रभावित है। ऐसे में तेल की बढ़ती कीमतों ने तो उद्योगपतियों और व्यवसायियों का बिजनेस ठप करने का काम किया है। सरकार को तेल की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह बात सारा देश जानता है कि कोरोना महामारी के कारण देश की अर्थ व्यवस्था कितनी प्रभावित हुई है। अब तेल की बढ़ी कीमतों का प्रभाव ट्रांसपोर्ट व्यवस्था पर पड़ने से हर बिजनेस पर बढ़ेगा। इससे महंगाई में भी वृद्धि होगी। बैठक में सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी गई और उन्होंने अपना पद ग्रहण किया। इस दौरान कुलवंत सैनी, केके गर्ग, ईश्वर सिगला, अशोक गोयल, सुरेंद्र गुप्ता, सत प्रकाश गर्ग, विकास गर्ग, धर्मपाल सिगला, अश्वनी जैन, जेएस छतवाल व मंगत राम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी