सूरजकुंड निर्माण कार्य में लापरवाही न बरतें अधिकारी : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सूरजकुंड तीर्थ

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM (IST) Updated:Mon, 07 Aug 2017 12:32 AM (IST)
सूरजकुंड निर्माण कार्य में लापरवाही न बरतें अधिकारी : सुधा
सूरजकुंड निर्माण कार्य में लापरवाही न बरतें अधिकारी : सुधा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : विधायक सुभाष सुधा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सूरजकुंड तीर्थ के निर्माण कार्य के लिए पर्यटन विभाग को चार करोड़ रुपये मुहैया कराए हैं। इस कार्य में अधिकारियों की लापरवाही सहन नहीं की जाएगी। वे रविवार को ज्योतिनगर में सूरजकुंड तीर्थ पर चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण करने के उपरांत अधिकारियों को दिशानिर्देश दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस तीर्थ के निर्माण कार्य अभी भी तेजी लाने की जरूरत है, इसलिए अधिकारी निरंतर निर्माण कार्य पर निगरानी रखें और निर्धारित अवधि में काम पूरा कराना सुनिश्चित करें। इस तीर्थ के सुंदरीकरण का काम करने के लिए राज्य सरकार की तरफ से हर संभव सहायता की जा रही है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र में श्री कृष्णा सर्किट के तहत तीर्थ व पर्यटन स्थलों को विकसित करने का काम किया जाएगा। इसके लिए सरकार ने करीब 100 करोड़ रुपये का बजट उपलब्ध कराया है। इस राशि से ब्रह्म सरोवर पर काम शुरु कर दिया गया है। इस कार्य को तेजी के साथ किया जा रहा है। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत कुरुक्षेत्र के सभी तीर्थो का कायाकल्प किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी