यू-डाइस डाटा अपलोड करने में कुरुक्षेत्र 17 वें स्थान पर

कुरुक्षेत्र लॉकडाउन में शिक्षा विभाग स्कूलों में आधारभूत ढांचा सुधारने में लगा हुआ है। अधिकारियों का मानना है कि स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 09 May 2021 07:24 AM (IST) Updated:Sun, 09 May 2021 07:24 AM (IST)
यू-डाइस डाटा अपलोड करने में कुरुक्षेत्र 17 वें स्थान पर
यू-डाइस डाटा अपलोड करने में कुरुक्षेत्र 17 वें स्थान पर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : लॉकडाउन में शिक्षा विभाग स्कूलों में आधारभूत ढांचा सुधारने में लगा हुआ है। अधिकारियों का मानना है कि स्कूल खुलने पर विद्यार्थियों को किसी तरह की कमी नहीं रहनी चाहिए। इसी सोच के साथ हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों को यू-डाइस डाटा ऑनलाइन अपलोड करवा रहा है। 3.71 फीसद के साथ कुरुक्षेत्र जिला प्रदेश में 17वें स्थान पर है। इसमें 69.02 फीसद के साथ फतेहाबाद प्रथम और 60.51 फीसद के साथ हिसार दूसरे स्थान पर है।

डाटा में भरनी होती है स्कूल की जानकारी

शिक्षा विभाग की तरफ से जारी यू-डाइस फार्म में स्कूल में क्या सुविधाएं है। कितनी कमी है। कितने कमरे हैं। कमरों की जरूरत कितनी है। किस ब्लॉक में कितने स्कूल, बच्चों की संख्या सहित अन्य जानकारियां देनी होती है। इसके अलावा वर्तमान में चल रहे स्कूल में क्या सुविधाएं हैं। बच्चों की संख्या के हिसाब से स्कूल में कमरे है या नहीं की भी जानकारी देनी होती है।

यू-डाइस भरने की ऐसे जाने प्रक्रिया

कोई भी सरकारी स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी यू-डाइज फार्म अपने स्तर पर पूरा करता है। इसके बाद रिमार्क होने के लिए सबसे पहले फार्म कलस्टर हेड के पास जाता है। क्लस्टर हेड के बाद चेक होने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पास जाता है। बीईओ से चेक होकर फार्म समग्र शिक्षा के जेई के पास जाता है। जहां से चेक होने के बाद दोबारा से क्लस्टर हेड के पास जाता है। जिसके बाद स्कूल अपना यू-डाइज ऑनलाइन कर सकता है।

यू-डाइस डाटा अपलोड करने वाले जिलों के नाम

जिला फीसद

फतेहाबाद 69.02

हिसार 60.51

कैथल 52.31

पंचकूला 50.87

चरखीदादरी 49.44

महेंद्रगढ़ 46.11

सोनीपत 29.93

झज्जर 23.02

रेवाड़ी 22.3

जींद 20.37

नूहं 19.59

सिरसा 18.32

यमुनानगर 14.68

अंबाला 9.38

करनाल 8.21

गुरुग्राम 6.41

कुरुक्षेत्र 3.71

पानीपत 2.12

पलवल 1.05

रोहतक 0.74

फरीदाबाद 0.71

भिवानी 0.51 वर्जन :

जिले के लगभग सभी स्कूलों ने मैन्युअल यू-डाइस डाटा तैयार कर लिया है। अब इसे ऑनलाइन किया जा रहा है। जिले के स्कूलों का डाटा जल्द ही ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा।

विनोद कौशिक, डिप्टी डीईओ, कुरुक्षेत्र।

chat bot
आपका साथी