विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बचाने को कुंटिया ने सौंपा ज्ञापन

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) ने बुधवार को आल हरियाणा एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलसचिव डा. संजीव शर्मा को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 17 Nov 2021 06:20 PM (IST) Updated:Wed, 17 Nov 2021 06:20 PM (IST)
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बचाने को कुंटिया ने सौंपा ज्ञापन
विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता बचाने को कुंटिया ने सौंपा ज्ञापन

फोटो संख्या : 24 - सुनवाई न होने पर प्रदेश भर के आंदोलन शुरू करने का एलान जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) ने बुधवार को आल हरियाणा एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय कुलसचिव डा. संजीव शर्मा को राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय और मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नाम ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने विवि में भर्तियों को हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग से करवाए जाने का फैसला वापस लेने की मांग की। फैसला वापस न लेने पर कर्मचारी संगठनों ने प्रदेशभर में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। ज्ञापन की एक कापी मानव संसाधन विकास मंत्रालय के नाम भी भेजी गई। प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

प्रधान नीलकंठ शर्मा ने कहा कि प्रदेश के उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से आठ नवंबर को एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में विवि में शिक्षक और गैर शिक्षक पदों की भर्तियां हरियाणा लोक सेवा आयोग और हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से करने की बात कही गई है। उन्होंने इस फैसले को तुरंत प्रभाव से वापस लिए जाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के इन कर्मचारी विरोधी फैसलों को लेकर कर्मचारी संगठनों को एकजुट होकर अपनी आवाज उठानी होगी।

प्रदर्शन में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लें

प्रदर्शन का संचालन करते हुए कुंटिया महासचिव रविद्र तोमर ने बताया कि कर्मचारियों की एकजुटता के चलते प्रदेश सरकार ने इससे पहले भी कई कर्मचारी विरोधी फैसलों को वापस लिया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से अपील की है कि आल हरियाणा यूनिवर्सिटी एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर 18 से 23 नवंबर तक दो घंटे रोष प्रदर्शन में बढ़चढ़ कर हिस्सा लें। कुंटिया सह सचिव अनिल लोहट और प्रेस सचिव रुपेश खन्ना ने कहा कि सरकार का यह फैसला यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन की गाइडलाइंस के बिल्कुल विपरीत है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर कुंटिया के पूर्व महासचिव भारत भूषण, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व जिला प्रधान संत कुमार, वरिष्ठ उपप्रधान पोली राम, कोषाध्यक्ष डा. अनिल भुक्कल , रामेश्वर सैनी, कर्मचारी नेता रजवंत कौर व कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी