कुंटिया ने उठाई भर्ती का हक वापस देने की मांग

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का यू

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Nov 2021 08:06 PM (IST) Updated:Mon, 22 Nov 2021 08:06 PM (IST)
कुंटिया ने उठाई भर्ती का हक वापस देने की मांग
कुंटिया ने उठाई भर्ती का हक वापस देने की मांग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ (कुंटिया) का यूनिवर्सिटी की स्वायतता को लेकर आल हरियाणा यूनिवर्सिटी एंप्लाइज फेडरेशन के आह्वान पर विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने रोष प्रदर्शन और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सरकार से आठ नवंबर को उच्चतर शिक्षा विभाग के जारी पत्र को तुरंत प्रभाव से वापस लेने की मांग की। जिसमें विश्वविद्यालयों के शिक्षकों और गैर शिक्षक कर्मचारियों की भर्तियां विश्वविद्यालयों से लेकर सरकार ने अपने हाथ में लेने की बात कही थी।

कुंटिया प्रधान नीलकंठ शर्मा ने प्रदर्शन की अगुवाई की और संचालन महासचिव रविद्र तोमर ने किया। उन्होंने कहा कि विभिन्न शिक्षक संघ और छात्र संगठन सरकार की मनमर्जी के विरोध में आगे आए हैं। इन भर्तियों में भी सरकार का हस्तक्षेप हो जाता है तो भ्रष्टाचार बढ़ जाएगा। रामकुमार बोहट, हरि सिंह,जगदीश खनोदा, रामेश्वर सैनी, रामफल, रजवंत कौर, प्रदेश सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व प्रधान संत कुमार, पूर्व महासचिव भारत भूषण, पूर्व प्रधान रामकुमार गुज्जर ने भी इसकी कड़े शब्दों में निदा की। उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है। इससे कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है।

वरिष्ठता प्रभावित होगी

उन्होंने कहा कि सरकार ने विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता खत्म करने के इस कदम के साथ-साथ मिनिस्ट्रियल कामन कैडर बनाने का भी निर्णय लिया है। जिससे विश्वविद्यालयों में कर्मचारियों की पदोन्नति में वरिष्ठता प्रभावित होगी। जो विश्वविद्यालयों के भविष्य के लिए एक बड़ा खतरा है। सरकार विश्वविद्यालयों का निजीकरण करना चाहती है। जिसे कर्मचारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर कुंटिया के वरिष्ठ उपप्रधान पोली राम, सह सचिव अनिल लोहट, प्रेस सचिव रुपेश खन्ना, कैशियर डॉ अनिल भुक्कल, अर्जुन सिंह, रणबीर सिंह, हरपाल, भूषण कुमार, यशपाल सैनी, अनीता शर्मा, भावना, रामचंद्र जडोला, तेजा सिंह व कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कुमार, रमेश चंद, राजवीर मलिक, विजय सिंह, सूरजभान, विक्रम कुमार मंडल, अशोक शर्मा, सुरेश कुमार व संदीप कुमार मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी