कैकई ने दशरथ से मांगा राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास

स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क में वीरवार रात को जयश्री शारदा रामलीला ड्रामेटिक क्लब में कोप भवन का मंचन किया गया। व्यवसायी विपिन गोयल अशोक शर्मा और मनीष वत्स ने मां शारदा की आरती की।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 08:23 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 08:23 AM (IST)
कैकई ने दशरथ से मांगा राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास
कैकई ने दशरथ से मांगा राम के लिए चौदह वर्ष का वनवास

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर रोड स्थित नेताजी सुभाष पार्क में वीरवार रात को जयश्री शारदा रामलीला ड्रामेटिक क्लब में कोप भवन का मंचन किया गया। व्यवसायी विपिन गोयल, अशोक शर्मा और मनीष वत्स ने मां शारदा की आरती की। प्रधान सतीश शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत करके स्मृति चिह्न भेंट किया।

मुख्यातिथि विपिन गोयल ने कहा कि रामलीला के माध्यम से हमें अच्छी शिक्षा मिलती है। आज के इस भौतिक युग में हम अपनी संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। हमें रामायण से सीख लेनी चाहिए। अशोक शर्मा ने कहा कि रामलीला मंच एक धार्मिकता का प्रतीक है। रामायण विश्व को भारत की अमूल्य देन है। विदेशों में भी रामायण के पात्रों का नाम बड़े आदर से लिया जाता है। रामायण ने सदियों से इस धरा पर भारतीय संस्कृति एवं सत्य सनातन धर्म की रक्षा की है। उप प्रधान सोहन लाल काकयान ने दर्शकों से आह्वान किया कि वे परिवार एवं मित्रजनों सहित रामलीला के दर्शन करें। मंच पर केकई और मंथरा का संवाद दिखाया जाता है जिसमें मंथरा, रानी केकई को सिखाती है कि वह राजा दशरथ से अपने पुत्र भरत के लिए अयोध्या का राज्य और राम के लिए 14 वर्ष का वनवास मांगे। पहले तो केकई मंथरा को बुरी तरह से लताड़ती है लेकिन धीरे-धीरे वह उसकी बातों में आ जाती है और राजा दशरथ से अपने दो वरदानों के रूप में भरत को राज्य और राम को वनवास मांगती है। यह सुनकर राजा दशरथ चितित हो जाते है। रामलीला के मंच पर छोटे-छोटे बच्चों को लोरी दी गई। वहीं, कामेडियन सुरेंद्र सैनी (टिन्नी मैन) ने चुटकुले सुना कर दर्शकों को लोटपोट किया। रामलीला के मंच पर शिव भटनागर ने मंथरा, पूर्णचंद मटकू ने कैकई, मुकेश सिसौदिया ने दशरथ, अजीत सैनी ने लक्ष्मण, सुमित गर्ग ने राम, प्रिस ने सीता, पीतांबर शर्मा ने वशिष्ठ, संजीव कौशिक, चीनी भाई ने कौशल्या, विकास ने सुमित्रा, शिवा ने सुमंत, राहुल सिगला, राकेश, महिपाल धीमान, लवकुमार सैनी ने मंत्रियों का अभिनय किया।

chat bot
आपका साथी