जिओ गीता परिवार ने नपा कर्मचारियों को किया सम्मानित

शाहाबाद जिओ गीता परिवार ने कोविड पॉजिटिव मरने वालों के शवों का संस्कार करने वाले नगरपालिका के कर्मचारियों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:58 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:58 AM (IST)
जिओ गीता परिवार ने नपा कर्मचारियों को किया सम्मानित
जिओ गीता परिवार ने नपा कर्मचारियों को किया सम्मानित

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : जिओ गीता परिवार ने कोविड पॉजिटिव मरने वालों के शवों का संस्कार करने वाले नगरपालिका के कर्मचारियों को सम्मानित किया।

समिति के संरक्षक राममूर्ति शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों की यह सेवा भी अतुलनीय है। कोविड के कारण जब कोई शवों को हाथ भी लगाने से डरता है तो कर्मचारी अपनी जान की परवाह किए बिना उन शवों का संस्कार करते हैं। उन्होंने बताया कि सेनेटरी इंस्पेक्टर विक्रम, विकास, चंद्रकांत, नवीन, सतीश, मनोज, सोनू, सुरेंद्र व सोनू सागर को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर नपा प्रधान बलदेव राज चावला, सुरेंद्र बजाज, राजेंद्र बत्तरा, दविद्र शर्मा व विकास चड्डा मौजूद रहे।

शाहाबाद हुडा पुलिस चौकी का कार्यक्षेत्र बढ़ाया

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : लॉकडाउन के दौरान देखरेख करने के लिए हुडा पुलिस चौकी का कार्य क्षेत्र बढ़ा दिया गया है। चौकी प्रभारी साहब सिंह ने बताया कि जगीर विहार, शनि कालोनी, इसरज दयाल नगर, रणजीत नगर, अरूप नगर, ऊधम सिंह कालोनी, जैलदार कालोनी, रेलवे रोड हुडा चौकी के साथ जोड़ा गया है। साहब सिंह ने कहा कि इन सभी क्षेत्रवासियों से लॉकडाउन के नियमों में रहने की अपील की गई है। वहीं चौकी प्रभारी साहब सिंह ने सायं छह बजे के बाद नियमों की उल्लंघना करने वाले दुकानदारों को चेतावनी देकर छोड़ा और कहा कि सरकार की ओर से जारी कोविड नियमों में रहकर ही दुकाने खोलें। चौकी प्रभारी व उनकी टीम ने रेलवे चौक पर बिना मास्क व हेलमेट पर घूमने वाले लोगों के चालान भी किए हैं। थाना प्रभारी प्रतीक कुमार ने कहा कि कोविड के नियमों की उल्लंघना करने पर कार्रवाई अवश्य की जाएगी।

chat bot
आपका साथी