आइटीआइ कुरुक्षेत्र 21 हजार मास्क बनाकर प्रदेश में अव्वल

डीसी ने आइटीआइ प्रिसिपल इंस्ट्रेक्टर और विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

By JagranEdited By: Publish:Wed, 23 Sep 2020 07:30 AM (IST) Updated:Wed, 23 Sep 2020 07:30 AM (IST)
आइटीआइ कुरुक्षेत्र 21 हजार मास्क बनाकर प्रदेश में अव्वल
आइटीआइ कुरुक्षेत्र 21 हजार मास्क बनाकर प्रदेश में अव्वल

फोटो-8 और 8-ए -डीसी ने आइटीआइ प्रिसिपल, इंस्ट्रेक्टर और विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं

-विद्यार्थियों की कमाई का साधन बना मास्क बनाना

-सरकार ने 10 से लेकर 16 रुपये प्रति मास्क का रेट तय किया है जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कोरोना संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए अब प्रदेश के औद्योगिक संस्थान अच्छी गुणवता वाले कपड़े के मास्क बनाने की जिम्मेदारी को निभा रहे हैं। इस जिम्मेदारी की गंभीरता को जहन में रखते हुए आइटीआइ कुरुक्षेत्र प्रदेश में मास्क बनाने और सेल करने में अव्वल स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। संस्थान में विद्यार्थियों ने अब तक 21 हजार सिगल और टू-लेयर के मास्क तैयार किए है। इनमें से 13,800 मास्क की सेल भी की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाने के लिए प्रदेश के आइटीआइ संस्थानों को मास्क बनाने और बेचने की अनुमति दी थी। इसके लिए बाकायदा हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के माध्यम से मास्क की दर भी निर्धारित की थी। आठ से 10 विद्यार्थी संभाल रहे जिम्मा

आइटीआइ के प्रिसिपल भूपेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में चारों संस्थानों में मास्क बनाने का कार्य कर रहे है। आइटीआइ उमरी में 8 से 10 विद्यार्थी लगे हुए हैं। इनके साथ वूमन विग, आइटीआइ शाहाबाद की महिला विग, आइटीआइ पिहोवा ने लगभग 21 हजार मास्क तैयार किए हैं। इनमें से 13,800 मास्क बेचे जा चुके हैं। इनमें 1500 मास्क हरियाणा की मुख्य सचिव, दो हजार मास्क विधायक सुभाष सुधा, दो हजार मास्क ज्ञान गंगा संस्थान, एक हजार मास्क युवराज संस्थान कैथल, दो हजार मास्क गुरु सिंह सभा गोबिदगढ़ के अलावा जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग, एचडीएफसी बैंक सहित कई अन्य संस्थानों ने खरीदे है। इसके अलावा केडीबी के अधिकारियों ने मास्क के नमूने लिए हैं और कई अन्य संस्थानों ने मास्क बनाने के आर्डर भी दिए हैं।

मास्क के रेट भी किए तय

सरकार ने आइटीआइ में कोविड-19 से बचाव के लिए बनने वाले मास्क के रेट तय किए हैं। इनके रेट गत दिनों संशोधित भी किए हैं। सिगल लेयर कपड़े मास्क का रेट 10 और डबल लेयर कॉटन क्लॉथ मास्क का रेट 16 रुपये तय किया गया है।

chat bot
आपका साथी