दुर्घटना से बचाव लिए सड़क पर यातायात नियमों का पालन जरूरी : कुमार

सड़कों पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत वीरवार को मारकंडा नेशनल कालेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 29 Jan 2021 05:56 AM (IST) Updated:Fri, 29 Jan 2021 05:56 AM (IST)
दुर्घटना से बचाव लिए सड़क पर यातायात नियमों का पालन जरूरी : कुमार
दुर्घटना से बचाव लिए सड़क पर यातायात नियमों का पालन जरूरी : कुमार

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : सड़कों पर लगातार वाहनों का दबाव बढ़ने से सड़क दुर्घटनाएं भी बढ़ती जा रही हैं। इन पर अंकुश लगाने के लिए यातायात पुलिस जागरूकता अभियान चला रही है। इसी अभियान के तहत वीरवार को मारकंडा नेशनल कालेज में विद्यार्थियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। यातायात पुलिस निरीक्षक रमेश कुमार ने कहा कि आज सड़कों पर वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने पर सड़क हादसे भी बढ़ते जा रहे हैं। सड़क दुर्घटनाओं को कम करने के लिए यातायात नियमों की पालना करना जरूरी है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह देश में मोबाइल की क्रांति आई है और हर व्यक्ति मोबाइल में दिलचस्पी दिखा रहा है। इसी तरह यातायात जागरूकता में भी क्रांति आनी चाहिए। जब हर कोई इसके प्रति सचेत रहेगा तो हादसों को कम किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए देश के हर नागरिक को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। चालक के साथ पैदल चलने वाले को भी यातायात नियमों की पालना करनी होगी।

यह कार्यक्रम कालेज की एनसीसी और एनएसएस यूनिट ने कराया। मंच संचालन सुरेश कुमार ने किया। कालेज में पहुंचे अतिथियों को स्मृति के रूप में पौधे भेंट किया। विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के नियमों की पालना करने का भरोसा दिया। इस मौके पर उप निरीक्षक जगदीश चंद्र, प्रो. एसएस काजल, प्रो. सिद्धांत, संजय कुमार, भूपेंद्र तंवर, डा. जवाहर लाल, डा. चूहड़ सिंह, डा. महेंद्र सिंह छाबड़ा व अजय कुमार अरोड़ा मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी