साधुओं की पृष्ठभूमि व राज्य का पता लगाना जरूरी : एडवोकेट अंकित गुप्ता

ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम के हरियाणा स्टेट जनरल सेक्रेटरी एवं हरियाणा प्रदेश अग्रवाल वैश्य सम्मेलन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अंकित गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र प्रशासन को कुरुक्षेत्र ब्रहमसरोवर सन्निहित सरोवर व अन्य स्थानों पर साधु वेश में रह रहे सभी की जांच करनी चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 25 Oct 2020 08:30 AM (IST) Updated:Sun, 25 Oct 2020 08:30 AM (IST)
साधुओं की पृष्ठभूमि व राज्य का पता लगाना जरूरी : एडवोकेट अंकित गुप्ता
साधुओं की पृष्ठभूमि व राज्य का पता लगाना जरूरी : एडवोकेट अंकित गुप्ता

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : ऑल इंडिया लॉयर्स फोरम के हरियाणा स्टेट जनरल सेक्रेटरी एवं हरियाणा प्रदेश अग्रवाल वैश्य सम्मेलन के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अंकित गुप्ता ने कहा कि कुरुक्षेत्र प्रशासन को कुरुक्षेत्र ब्रहमसरोवर, सन्निहित सरोवर व अन्य स्थानों पर साधु वेश में रह रहे सभी की जांच करनी चाहिए और साधु का पिछली पृष्ठभूमि सामाजिक व आपराधिक सभी तरीके से चेक होनी चाहिए। कौन-सा साधु कौन-से राज्य से आकर यहां रह रहे हैं और क्यों रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर साधुओं के आधार कार्ड बनाए गए हो तो वह किस बेस पर बनाए गए हैं। इन सभी की सही जांच होने के बाद ही कुरुक्षेत्र में रहने दिया जाएं, ताकि शहर व आस-पास भी कोई घटना ना हो।

chat bot
आपका साथी