लघु नाटिका और भाषण में इस्माईलाबाद को मंडल स्तर पर मिला दूसरा स्थान

शहीद बलबीर सिंह राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद के विद्यार्थियों ने मंडल स्तर पर लघु नाटिका व भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। विजेता टीम का विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 05:23 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 05:23 AM (IST)
लघु नाटिका और भाषण में इस्माईलाबाद को मंडल स्तर पर मिला दूसरा स्थान
लघु नाटिका और भाषण में इस्माईलाबाद को मंडल स्तर पर मिला दूसरा स्थान

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : शहीद बलबीर सिंह राजकीय माडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद के विद्यार्थियों ने मंडल स्तर पर लघु नाटिका व भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर स्कूल और जिले का नाम रोशन किया है। विजेता टीम का विद्यालय पहुंचने पर स्टाफ सदस्यों ने स्वागत किया।

प्रिसिपल अजायब सिंह सांगवान ने बताया कि हरियाणा लीगल सर्विसेज अथॉरिटी के अंतर्गत लीगल लिटरेसी की अंबाला में मंडल स्तर की लीगल लिटरेसी की प्रतियोगिता की गई। जिसमें लघु नाटिका टीम और छात्रा रूहाना ने भाषण प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। बता दें कि जिला स्तर पर लघु नाटिका व भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। उन्होंने बताया कि अभी तक स्कूल के विद्यार्थी कुल 62 हजार रुपये का पुरस्कार जीत चुके हैं। प्रिसिपल अजायब सिंह सांगवान ने इस सफलता का श्रेय हिदी प्राध्यापक एवं लीगल लिटरेसी क्लब के प्रभारी डा. बलवान सिंह को दिया। उन्होंने बताया कि डा. बलवान सिंह के ही निर्देशन में यह लघु नाटिका तैयार हुई थी। जिसने जिला स्तर पर प्रथम और मंडल स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

chat bot
आपका साथी