किसान कम दाम पर बेच रहे मक्के की फसल : मेवा सिंह

बाबैन लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश सरकार किसानों को धान न लगाकर मक्के की फसल लगाने के लिए दिन-रात प्रचार कर रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Jun 2021 06:27 AM (IST) Updated:Sun, 20 Jun 2021 06:27 AM (IST)
किसान कम दाम पर बेच रहे मक्के की फसल : मेवा सिंह
किसान कम दाम पर बेच रहे मक्के की फसल : मेवा सिंह

संवाद सूत्र, बाबैन : लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि जहां एक तरफ प्रदेश सरकार किसानों को धान न लगाकर मक्के की फसल लगाने के लिए दिन-रात प्रचार कर रही है। वही आजकल किसान मक्के की फसल मंडियों में कम दामों पर बेचने पर मजबूर होना पड़ रहा है। विधायक मेवा सिंह बाबैन में धर्मबीर बाबैन के पेट्रोल पंप पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

विधायक मेवा सिंह ने सरकार से मांग की कि सरकार किसानों की मक्के की फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद करें। उन्होंने कहा कि जितनी ज्यादा बेरोजगारी इस गठबंधन सरकार में हुई है। वो प्रदेश के इतिहास में कभी नहीं देखी गई। सरकार ने प्रदेश को बेरोजगारी के मामले में पूरे देश में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है। सीएमआइई के आंकड़ों के मुताबिक प्रदेश का हर तीसरा व्यक्ति बेरोजगार है। चूंकि इस सरकार में भर्ती से ज्यादा छंटनी पर जोर दिया गया। सरकार ने पूरे कार्यकाल में भर्तियों के विज्ञापन जारी करने और फिर उन्हें रद करने के खेल में लगी रही। इस सरकार ने पक्की भर्तियां करने की बजाए ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दिया, जो युवाओं के शोषण और भ्रष्टाचार का साधन बनी हुई है। इस मौके पर पूर्व ब्लाक प्रधान जयपाल पांचाल, धर्मबीर बाबैन, मुकेश शर्मा, मामचंद प्रजापत, रामपाल सैनी व प्रवीन सिगला मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर आज

संवाद सूत्र, बाबैन : दीया संस्था पिपली रोड स्थित देवगन बच्चों के अस्पताल में 27वां विशाल रक्तदान शिविर लगाएगी। शिविर में डायमंड रक्तदाता डा. अशोक कुमार वर्मा का विशेष योगदान रहेगा। वे स्वयं 32 बार रक्तदान कर चुके हैं। रक्तदान करने से हमारे स्वास्थ्य पर कोई विपरीत असर नहीं पड़ता। यह जानकारी दीया संस्था के अध्यक्ष डा. दीपक देवगन ने दी।

chat bot
आपका साथी