छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी

युवा शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनिपला में छात्रों को यातायात नियमों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रेक्टिकल के माध्यम से सड़क पर चलने के नियमों को बताया गया। स्कूल की उप प्राचार्या महक ने बच्चों को बताया कि हमेशा सड़क के बाईं और ही चलना चाहिए और दाईं और से ही ओवरटेक करना चाहिए। वाहनों के सामने आने और मोड़ व ओवरटेक करते समय हार्न का प्रयोग जरूर किया जाना चाहिए। जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Feb 2019 06:38 AM (IST) Updated:Tue, 19 Feb 2019 06:38 AM (IST)
छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी
छात्रों को दी यातायात नियमों की जानकारी

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: युवा शक्ति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनिपला में छात्रों को यातायात नियमों को जानकारी दी गई। कार्यक्रम में प्रेक्टिकल के माध्यम से सड़क पर चलने के नियमों को बताया गया। स्कूल की उप प्राचार्या महक ने बच्चों को बताया कि हमेशा सड़क के बाईं और ही चलना चाहिए और दाईं और से ही ओवरटेक करना चाहिए। वाहनों के सामने आने और मोड़ व ओवरटेक करते समय हार्न का प्रयोग जरूर किया जाना चाहिए। जिससे दुर्घटना से बचा जा सके।

उन्होंने बच्चों को बताया कि दोपहिया वाहनों को चलाते समय हमेशा हेलमेट का प्रयोग करना चाहिए। वाहनों की भी समय-समय पर जांच कराना जरूरी है कई बार वाहन में होने वाली गड़बड़ी के कारण ही दुर्घटना होने की संभावना रहती है। वहीं वायु प्रदूषण से बचाने के लिए प्रदूषण जांच केंद्र पर वाहनों की जांच कराएं। उन्होंने बच्चों को कहा कि वे अगर यातायात नियमों का पालन करेंगे तो जीवन सुगम होगा। स्कूल के प्रबंध निदेशक करनैल ¨सह सिद्धू ने बच्चों को आह्वान किया कि वे अपने आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों को पालन करने के लिए प्रोत्साहित करें।

chat bot
आपका साथी