इंदिरा गांधी का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान: अरोड़ा

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा सहित सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अíपत की।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Nov 2019 06:40 AM (IST) Updated:Wed, 20 Nov 2019 06:40 AM (IST)
इंदिरा गांधी का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान: अरोड़ा
इंदिरा गांधी का राष्ट्र निर्माण में अहम योगदान: अरोड़ा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र: पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर कांग्रेस भवन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा सहित सैकड़ों कांग्रेस नेताओं ने इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अíपत की। अरोड़ा ने कहा कि इंदिरा गांधी भारत ही नहीं, बल्कि विश्व की एक महान नेत्री थी और भारतीय राजनीति में आयरन लेडी के रूप में विख्यात थीं। वे देश की पहली और एकमात्र महिला प्रधानमंत्री रहीं। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने पाकिस्तान के दो टुकड़े करवा कर बांग्लादेश को स्वतंत्र राष्ट्र घोषित कर अपनी शक्ति का लोहा मनवाया। उन्होंने बैंकों का बैंकों का राष्ट्रीयकरण करवा देश के आम आदमी को बैंकिग प्रणाली से सीधे जोड़ा।

अरोड़ा ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का देश की आजादी और देश के विकास में अहम योगदान रहा है । गांधी परिवार की तीन पीढि़यों ने देश के निर्माण में अपनी विशिष्ट भूमिका निभाई और इंदिरा गांधी ने देश की अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। पूरा देश उनके जन्मदिवस पर शिद्दत से याद करता है ।इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष मेहर सिंह रामगढ़, हरप्रीत सिंह चीमा, पूर्व अधिकारी प्रेमचंद गंगल, राय साहब शर्मा सतवीर शर्मा, रघुबीर संधू, विपिन गर्ग, सुरेंद्र फौजी, विनोद गर्ग, राजकुमार मित्तल, सतीश बतान, शमशेर कश्यप, दीपक फौजी, दिनेश मिर्जापुर, मास्टर हरि सिंह उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी