देश का गौरव है भारतीय सेना, सभी करें सम्मान : शर्मा

भारतीय थल सेना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों और पूर्व सैनिकों ने भारत माता के जयकारे लगाए। उन्होंने देश के सैनिकों की वीरता को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना देश का गौरव है हम सभी को सैनिकों का सम्मान करना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 06:04 AM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 06:04 AM (IST)
देश का गौरव है भारतीय सेना, सभी करें सम्मान : शर्मा
देश का गौरव है भारतीय सेना, सभी करें सम्मान : शर्मा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : भारतीय थल सेना दिवस के अवसर पर शुक्रवार को लघु सचिवालय परिसर स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यों और पूर्व सैनिकों ने भारत माता के जयकारे लगाए। उन्होंने देश के सैनिकों की वीरता को नमन करते हुए कहा कि भारतीय सेना देश का गौरव है हम सभी को सैनिकों का सम्मान करना चाहिए।

सेवानिवृत्त मेजर इंद्रजीत शर्मा ने कहा कि आज ही के दिन जनरल करियप्पा ने भारतीय सेना की कमान संभाली थी। इसी कारण आज के दिन को थल सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सेना के शौर्य पर प्रश्न चिह्न नहीं उठाया जा सकता। देश का सैनिक अपने कर्तव्य को अपना धर्म मानकर ड्यूटी करता है और जीवन भर एक सैनिक के रूप में अनुशासन को बनाए रखता है। उन्होंने अभाविप की ओर से भारतीय थल सेना दिवस पर प्रेरणा कार्यक्रम के आयोजन को सराहनीय बताया।

अभाविप के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य सुभाष कलसाना ने कहा कि अभाविप हमेशा से छात्र हितों के लिए कार्य करती रही है। भारत की सेना भारत की सीमाओं की रक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। भारतीय सैनिकों ने सर्जिकल स्ट्राइक कर देश के इतिहास में एक नया गौरवशाली क्षण जोड़ दिया है। उन्होंने सेना के इस शौर्य पर सवाल उठाने वालों को भी

अभाविप की ओर से करारा जवाब देने की बात कही। कार्यक्रम का संयोजन हिमांशु ठाकुर ने किया। इस अवसर पर कैप्टन दिलबाग सिंह, सूबेदार मेजर अवतार सिंह, सूबेदार रविद्र कौशिक, अमि लाल, जिला विस्तारक दिनेश फंडन, कंचन डागर, तरुण धीमान व ऋषभ धीमान मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी