सूर्यकुंड तीर्थ पर व्यायामशाला का उद्घाटन

गांव अभिमन्युपुर में अदिति वन सूर्यकुंड तीर्थ के तट पर रविवार को व्यायामशाला का उद्घाटन किया गया। व्यायामशाला थानेसर ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य एडवोकेट जगजीत सिंह बराड़ की ओर से बनवाई गई है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Apr 2021 06:21 AM (IST) Updated:Mon, 05 Apr 2021 06:21 AM (IST)
सूर्यकुंड तीर्थ पर व्यायामशाला का उद्घाटन
सूर्यकुंड तीर्थ पर व्यायामशाला का उद्घाटन

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : गांव अभिमन्युपुर में अदिति वन सूर्यकुंड तीर्थ के तट पर रविवार को व्यायामशाला का उद्घाटन किया गया। व्यायामशाला थानेसर ब्लाक समिति के पूर्व सदस्य एडवोकेट जगजीत सिंह बराड़ की ओर से बनवाई गई है। उद्घाटन अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन है और प्रत्येक व्यक्ति को स्वस्थ रहने के लिए व्यायाम करना चाहिए। इसी उद्देश्य से अभिमन्युपुर गांव में यह पहली व्यायामशाला बनाई गई है। उन्होंने कहा कि यह व्यायामशाला 24 घंटे खुली रहेगी कोई भी यहां आकर व्यायाम कर सकता है। इसमें एक्सरसाइज के लिए अलग-अलग तरह की यूनिट लगाई गई हैं। इस मौके पर अदिति वन सूर्यकुंड समिति के महासचिव जसमेर सिंह ने मुख्यातिथि का आभार व्यक्त किया। समिति की ओर से उन्हें एक स्मृति चिह्न भी भेंट किया गया। इस अवसर पर समिति के सचिव मोहन लाल नागपाल, कोषाध्यक्ष हरी चरण शर्मा, अजय चौहान, शीशपाल गुप्ता, रघबीर सिंह व सुभाष चंद मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी