भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा निकाली

अमीन रोड स्थित शीला नगर पार्क में गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कर भागवत कथा का शुभारंभ किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 07:55 AM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 07:55 AM (IST)
भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा निकाली
भागवत कथा के शुभारंभ पर कलश शोभायात्रा निकाली

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : अमीन रोड स्थित शीला नगर पार्क में गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के तत्वावधान में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान महायज्ञ कर भागवत कथा का शुभारंभ किया। कथा से पूर्व गौरी गणेश व नवग्रह देवता का पूजन किया और कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा के उपरांत व्यासपीठ का पूजन कर व दीप जलाकर भागवत कथा का शुभारंभ यजमानों ने कराया। इस दौरान गो गीता गायत्री सत्संग सेवा समिति के संस्थापक अध्यक्ष कथा व्यास भागवत प्रवक्ता वेदाचार्य अनिल शास्त्री श्रोताओं को भागवत कथा की महिमा बताई। कथा के मुख्य यजमान सचिन गाबा, स्वाति गाबा, उषा गाबा अशोक गर्ग व लालचंद शर्मा ने कलश एवं भागवत पूजन किया। यज्ञाचार्य पंडित रंगनाथ त्रिपाठी, गोविद तिवारी, षोडशोपचार नवग्रह पूजन कराया। इस मौके पर विकास मित्तल, डा. भीम सिंह चंद्रप्रभा कौशिक बालकृष्ण शर्मा, सोनिया बजाज, वीना मुंजाल, सरिता देवी, सुमन गर्ग व सरिता शर्मा मौजूद रही।

मारकंडा नदी तट पर ऋषि मार्कंडेय प्रकाट्योत्सव आज से

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : मारकंडा नदी तट पर श्री मार्कंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में ऋषि मार्कंडेय का दो दिवसीय भव्य एवं विशाल प्राकट्योत्सव मनाया जाएगा।

अखिल भारतीय श्री मार्कंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि इस मौके पर भगवान शिव मंदिर, ऋषि मार्कंडेय मंदिर और नवग्रह मंदिर को सजाया जा रहा है। मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं के सहयोग के लिए श्री मार्कंडेश्वर सेवादल के सदस्यों की विशेष ड्यूटियां लगाई गई हैं। उन्होंने बताया कि ब्रह्मालीन महंत गंगा पुरी के आशीर्वाद से दो दिवसीय समारोह में भारत साधु समाज के प्रदेशाध्यक्ष बंसी पुरी की अध्यक्षता में अनेक संत महापुरुष शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि 19 अक्टूबर को श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ के साथ समारोह का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम के मुख्य यजमान विनेश कुमार, सोनू शर्मा, प्रवेश कुमार, सतीश कुमार, रिकू शर्मा और बिट्टू शर्मा के परिजन होंगे। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि गांवों से सेवक विशेष सहयोगी होंगे। उन्होंने बताया 20 अक्टूबर को ऋषि मार्कंडेय महाराज का महाभिषेक एवं पूजन होगा। इसमें मास्टर पुरुषोत्तम डोगरा एवं उनके परिजन विशेष यजमान होंगे। महंत जगन्नाथ पुरी ने बताया कि 20 अक्टूबर को ही श्रीरामचरितमानस के अखंड पाठ का विधिवत संत महापुरुषों के आशीर्वाद से समापन होगा। इसके बाद हवन में पूर्णाहुति डाली जाएगी। इस मौके पर लक्खा सिंह, कुलविदर सिंह, नाजर सिंह, रविद्र सैनी, इकबाल सिंह, शिव कुमार, मामराज मंगला व बंटी गुंबर आहुति देंगे।

chat bot
आपका साथी