महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में लगाए जयकारे

महर्षि वाल्मीकि की जयंती कस्बे व आस-पास के क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। मुख्यातिथि समाजसेवी पुनीत मल ने महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा को रवाना किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:39 PM (IST)
महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में लगाए जयकारे
महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा में लगाए जयकारे

संवाद सहयोगी, झांसा : महर्षि वाल्मीकि की जयंती कस्बे व आस-पास के क्षेत्रों में बड़ी धूमधाम से मनाई गई। मुख्यातिथि समाजसेवी पुनीत मल ने महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा को रवाना किया।

उन्होंने कहा कि भारतवर्ष आदिकाल से ही ऋषि-मुनियों व महापुरुषों की धरती रही है। जहां पर एक से बढ़कर एक महापुरुषों ने जन्म लिया है। इनमें से एक महर्षि वाल्मीकि भी हुए हैं। जिन्होंने भगवान श्रीराम की जीवन लीला की रचना कर पूरी दुनिया को अनूप और अनूठा उपहार देने का कार्य किया। जिसके फलस्वरूप आज पूरा विश्व मर्यादा पुरुषोत्तम राम के जीवन के बारे में सुन और पढ़कर सांसारिक मोह जाल से मुक्ति पा रहे हैं। इसके अलावा समाजसेवी अश्वनी सिगला ने भी महर्षि वाल्मीकि के समक्ष शीश नवा कर आशीर्वाद लिया। महर्षि वाल्मीकि की शोभा यात्रा पूरे गांव के सभी विभिन्न चौक चौराहों पर होकर गुजरी। जहां सामाजिक व धार्मिक संगठनों की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर हरीश अनेजा, भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज के जिला संयोजक दिनेश सारस्वत, लेखराज, संजीव चनालिया, गुरमेल सिंह, पवन कुमार, काला राम, नरेश कुमार व बलजीत सिंह मौजूद रहे।

जिला स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में किया गया योग

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन भारतीय योग संस्थान ने योग कराया। इसमें राष्ट्रीय अध्यापक पुरस्कार से पुरस्कृत डा. ओमप्रकाश और उसके टीम के सभी सदस्यों ने योग किया। व्याख्यान के लिए सेवानिवृत्त कर्नल एसएन शर्मा और कर्नल रविद्र कौशिक को आमंत्रित किया गया।

व्याख्यान के बाद राष्ट्रीय सेवा योजना के जिला समन्वयक गिरधारी लाल शर्मा ने आभार जताया। अगले सत्र में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इस्माईलाबाद के कार्यक्रम अधिकारी नील कमल ने विद्यार्थियों को सकारात्मक सोच के ऊपर अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मथाना एवं राजकीय आदर्श संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कार्यक्रम अधिकारी सरोज एवं सुनील पौलत्स्य ने स्वयंसेवकों के लिए एक मानसिक गतिविधि का आयोजन किया। शिविर में कार्यक्रम अधिकारी के रूप में पंकज, गुरुदेव, तरुण कुमार, देवीदयाल, नेहा गोयल, बलराम मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी