कोरोना काल में गीतोपदेश भी जरूरी है : स्वामी ज्ञानांनद

कुरुक्षेत्र जीओ गीता परिवार ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सोमवार को गीता ज्ञान संस्थानम में दूसरा कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सोमनाथ सचदेवा दीप प्रज्जवलित कर किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 15 Jun 2021 04:53 PM (IST) Updated:Tue, 15 Jun 2021 04:53 PM (IST)
कोरोना काल में गीतोपदेश भी जरूरी है : स्वामी ज्ञानांनद
कोरोना काल में गीतोपदेश भी जरूरी है : स्वामी ज्ञानांनद

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : जीओ गीता परिवार ने स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सोमवार को गीता ज्ञान संस्थानम में दूसरा कोरोना वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया। जिसका शुभारंभ गीता मनीषी ज्ञानानंद महाराज व कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति डा. सोमनाथ सचदेवा दीप प्रज्जवलित कर किया। जिला बार एसोसिएशन के प्रधान गुरतेज सिंह शेखों, आरडी गोयल व रामनिवास गर्ग विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। शिविर में 200 लोगों ने कोरोना वैक्सीन लगवाई।

गीता मनीषी स्वामी ज्ञानांनद महाराज ने कहा कि कोरोना बचाव के लिए वैक्सीनेशन एक अचूक हथियार है। बेशक कोरोना महामारी का प्रभाव कम हो रहा है, लेकिन अभी भी सावधानी और सरकार द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के साथ-साथ टीकाकरण करवाना जरूरी है। गीता मनीषी ने कहा कि कोरोना के कारण भय, चिता व तनाव से मुक्त होने के लिए गीतोपदेश के द्वारा मनोबल बढ़ाया जा सकता है। गीतोपदेश मनोबल को मजबूत करता है और व्यक्ति का मानसिक तनाव दूर करता है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र की भूमि वह भूमि है जहां भगवान कृष्ण ने गीता उपदेश से अर्जुन का मनोबल बढ़ाया था। इस भूमि से गीता उपदेश द्वारा मनोबल को मजबूत बनाए रखने की जरूरत है। अनेक लोगों ने गीता पाठ से कोरोना की जंग को जीता है। उन्होंने कहा कि स्वयं टीकाकरण करवाने के साथ-साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए।

कुवि कुलपति डा. सोमनाथ सचदेवा ने कहा कि जीओ गीता कोरोना काल में समाजसेवा के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। लोगों में मास्क, आक्सीमीटर, सैनिटाइजर व कोरोना के बचाव की सामग्री निश्शुल्क बांटी।

इस दौरान सिविल सर्जन डा. संतलाल वर्मा, डा. प्रदीप सिगला, एएनएम रेखा ओर पिकी, आशा वर्कर सुनीता और सुमित्रा ने बड़े व्यवस्थित ढंग से टीकाकरण शिविर संपन्न करवाया। इस दौरान श्रीकृष्ण कृपा गोशाला के प्रधान हंसराज सिगला, केडीबी के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा, विजय नरूला, प्रवक्ता रामपाल शर्मा, पूर्व पार्षद पवन शर्मा, गुलशन माटा, दीपक आहुजा, तरुण धमीजा, जसवंत सैनी व राजकुमार भट्ट मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी