बदलते दौर में ग्राफिक्स एंड एनीमेशन इंडस्ट्री रोजगार देने में प्रमुख : शर्मा

कुरुक्षेत्र कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की निदेशक डा. बिदु शर्मा ने कहा कि बदलते दौर में ग्राफिक्स एंड एनीमेशन इंडस्ट्री में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। नई पीढ़ी को इसमें आगे आना चाहिए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 07 Jul 2021 07:19 AM (IST) Updated:Wed, 07 Jul 2021 07:19 AM (IST)
बदलते दौर में ग्राफिक्स एंड एनीमेशन इंडस्ट्री रोजगार देने में प्रमुख : शर्मा
बदलते दौर में ग्राफिक्स एंड एनीमेशन इंडस्ट्री रोजगार देने में प्रमुख : शर्मा

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान की निदेशक डा. बिदु शर्मा ने कहा कि बदलते दौर में ग्राफिक्स एंड एनीमेशन इंडस्ट्री में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। नई पीढ़ी को इसमें आगे आना चाहिए।

उन्होंने ये बात आनलाइन थिक एंड डिजाइन थीम पर आधारित कार्यशाला के समापन पर संबोधित करते हुए कही। कार्यशाला में तीन दिनों में ग्राफिक्स एंड एनीमेशन इंडस्ट्री के विभिन्न विशेषज्ञों ने अपने क्षेत्र में हासिल विशेषज्ञता से विद्यार्थियों को शार्ट फिल्म के लिए स्क्रिप्ट लेखन, यूएक्स, यूआइ मोबाइल एप डिजाइन, ईमेज री-टचिग विज्ञापन संबंधित एवं इनके संपूर्ण तकनीकि पहलुओं पर विस्तृत विचार रखे।

डा. बिदु शर्मा ने कहा कि फिल्म उद्योग, टीवी सीरियल उद्योग व वेब सीरीज उद्योग में हो रहे बदलावों को देखते हुए स्क्रिप्ट लेखन की आवश्यकता है। इसमें रोजगार की असीम संभावनाएं हैं। संस्थान की एलुमनी बतौर मुख्य वक्ता स्क्रिप्ट लेखक विश्वज्योतमान रही। उन्होंने कहा क फिल्म लेखन का एक लक्ष्य होना चाहिए। इस तरह के लेखन में एक से ज्यादा लक्ष्य भी नहीं होने चाहिए। इसमें भटकाव होने का खतरा रहता है।

यूएक्स, यूआइ डिजाइनर विशेषज्ञ प्रभज्योत सिंह चावला ने कहा कि कोई भी डिजाइन किसी भी समस्या के समाधान पर आधारित होता है। इस समस्या के समाधान में शोध प्रमुख भूमिका निभाता है। कार्यशाला का संचालन संस्थान के सहायक प्राध्यापक राहुल अरोड़ा ने किया। इस अवसर संस्थान सहायक प्राध्यापक डा. मधुदीप, डा. अशोक कुमार, डा. आबिद अली, गौरव कुमार, मोनिका दुआ व अमित कुमार मौजूद रहे।

कांग्रेस जल्द करेगी महिला कार्यकर्ताओं की नियुक्ति : शर्मा

संवाद सूत्र, शाहाबाद मारकंडा : महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव एवं जिला प्रभारी डा. परमजीत शर्मा ने शाहाबाद हलके का दौरा किया। उन्होंने शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में महिला कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनसे बातचीत की।

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जल्द ही ब्लाक व वार्ड स्तर पर महिला कार्यकर्ताओं को संगठन में जिम्मेदारी दी जाएंगी। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिला विग की प्रदेशाध्यक्ष सुधा भारद्वाज के मार्गदर्शन में कांग्रेस महिला विग को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने गांव यारा में भी ग्रामीण को-आर्डिनेटर सतबीर यारा व मोहनलाल भांवरा के साथ महिलाओं से मुलाकात की। इस मौके पर निवर्तमान पार्षद ललित भार्गव, रेनूका, सुनीता, वीना, नीलम, किरण, गुरमीत कौर व मनीषा मौजूद रही।

chat bot
आपका साथी