टीवी पर आर्नोल्ड को देखा तो उसी राह पर चले धर्मनगरी के गुरजीत

अनुज शर्मा कुरुक्षेत्र । देश व दुनिया को गीता का संदेश देने वाली धर्मनगरी के गुरजीत अब बॉडी

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 07:01 AM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 07:01 AM (IST)
टीवी पर आर्नोल्ड को देखा तो उसी राह पर चले धर्मनगरी के गुरजीत
टीवी पर आर्नोल्ड को देखा तो उसी राह पर चले धर्मनगरी के गुरजीत

अनुज शर्मा, कुरुक्षेत्र ।

देश व दुनिया को गीता का संदेश देने वाली धर्मनगरी के गुरजीत अब बॉडी बिल्डिग चैंपियनशिप में गोल्ड लाकर देश व धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का नाम चमका रहे हैं। उनका सपना अब 2021 में मिस्टर अमेरिका बनने का है। गुरजीत ने यह सपना आज ही नहीं देखा। छोटी उम्र में ही गुरजीत एक दिन टीवी पर आर्नोल्ड के बॉडी बिल्डिग शो को देख रहा था। अब यहीं से उन जैसी बॉडी बनाने का सपना देखा और आगे बढ़ गया।

कुरुक्षेत्र के सेक्टर-8 निवासी गुरजीत सिंह ने बताया कि एक दिन टीवी पर आर्नोल्ड का बॉडी बिल्डिग शो देखा और उनसे बॉडी बनाने की प्रेरणा ली। उसने 16 वर्ष की आयु में जिम शुरू की और कोच की मदद से बॉडी बनाई। 2016 में उसने मिस्टर कुरुक्षेत्र चैंपियनशिप में भाग लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके बाद उसका उत्साह बढ़ गया और जिम में दोगुनी मेहनत शुरू की।

चार देशों में किया भारत प्रतिनिधित्व

उसने अभी तक चार देशों में चैंपियनशिप में भाग लेकर अपने देश का प्रतिनिधित्व किया है। 2021 में अमेरिका में होने वाले मिस्टर अमेरिका बॉडी बिल्डिग चैंपियनशिप में देश के लिए गोल्ड लाने का सपना है। उसने बताया कि वह रूटीन में तीन घंटे की वर्क आउट करता है और प्रतियोगिता नजदीक आते ही वर्क आउट छह घंटे का बढ़ा देता है। इसके अलावा वह यू-ट्यूब चैनल पर बॉडी बिल्डिग की टिप्स भी देता है।

माता-पिता ने दिया पूरा साथ

गुरजीत सिंह ने बताया कि यहां तक पहुंचने में सबसे अधिक उसके पिता जगदीश चंद्र व मां सुनीता देवी का पूरा साथ दिया। उन्होंने बॉडी बिल्डिग में चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और हार को स्वीकार कर उससे बेहतर कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

उपलब्धि

वर्ष प्रतियोगिता व स्थान

2016 मिस्टर कुरुक्षेत्र चैंपियनशिप में दूसरा स्थान।

2018 ईस्ट जोन मिस्टर हरियाणा चैंपियनशिप में ऑल ओवर चैंपियन।

2018 मुम्बई में एमच्योर ओलपियां चैंपियनशिप में टॉप-10 में शामिल।

2018 मलेशिया में मिस्टर एशिया चैंपियनशिप में चौथा स्थान।

2019 हैंगरी में मिस्टर हैंगरी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान।

2019 यूक्रेन में मिस्टर यूक्रेन चैंपियनशिप में प्रथम स्थान।

2019 दिल्ली बॉस क्लासिक चैंपियनशिप में दूसरा स्थान।

2019 रशिया, मास्को में आइएफबीबी प्रो क्लालिफाई में चौथा स्थान।

chat bot
आपका साथी