15 अप्रैल तक गिरफ्तार किसानों की रिहाई न करने पर भाकियू 16 को लेगी बड़ा फैसला

शाहाबाद में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी का घेराव करने के मामले को लेकर गिरफ्तार किसानों की रिहाई का मामला गरमाता जा रहा है। इस मामले पर विचार-विमर्श के लिए किसानों ने 16 अप्रैल को शहीद उधम सिंह स्मारक परिसर में पंचायत बुलाई है।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Apr 2021 05:31 AM (IST) Updated:Thu, 15 Apr 2021 05:31 AM (IST)
15 अप्रैल तक गिरफ्तार किसानों की रिहाई न करने पर भाकियू 16 को लेगी बड़ा फैसला
15 अप्रैल तक गिरफ्तार किसानों की रिहाई न करने पर भाकियू 16 को लेगी बड़ा फैसला

संवाद सहयोगी, शाहाबाद : शाहाबाद में कुरुक्षेत्र के सांसद नायब सिंह सैनी का घेराव करने के मामले को लेकर गिरफ्तार किसानों की रिहाई का मामला गरमाता जा रहा है। इस मामले पर विचार-विमर्श के लिए किसानों ने 16 अप्रैल को शहीद उधम सिंह स्मारक परिसर में पंचायत बुलाई है। इस पंचायत में पहुंचे किसान कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी ने शाहाबाद थाना के सामने से एक वीडियो जारी कर कहा है कि छह अप्रैल को सांसद शाहाबाद में आए थे, जिनका किसानों ने विरोध किया। उनकी गाड़ी को रोकते समय किसी तरह से शीशा टूट गया। इसी विषय को लेकर पुलिस ने अनेक किसानों पर धारा 307 का मुकदमा दर्ज कर दिया है। इसमें दिखाया गया है कि किसानों ने गाड़ी को पत्थर मारा है।

उन्होंने कहा कि किसानों ने पुलिस प्रशासन को सीसीटीवी फुटेज दिखाई है जिसमें कोई पत्थर नहीं मारा गया है। उन्होंने कहा कि जिस पत्थर की बात की जा रही है वह पत्थर पहले से ही सड़क पर पड़ा था। चढूनी ने कहा कि किसानों पर धारा 307 किसी भी रूप से नहीं बनती। उन्होंने कहा कि उनके चार साथी जेल में बंद हैं। उन्होंने वीडियो में बताया कि सात अप्रैल को किसानों ने पंचायत की थी। इसके बाद प्रशासन ने तीन दिन का समय मांगा था। पहले किसानों ने 12 अप्रैल को पंचायत बुलाने का समय तय किया था, लेकिन अदालत में सुनवाई के लिए 15 अप्रैल का समय मिलने के बाद 16 अप्रैल को पंचायत बुलाई गई है। इसमें आगामी फैसला लेंगे।

chat bot
आपका साथी