इंसानियत ट्रस्ट ने झांसा में बच्चे को दी व्हीलचेयर

इंसानियत ट्रस्ट गरीब बच्चों के लिए सहारा बन रहा है। गरीब बच्चों मदद के साथ-साथ ऐसे लोगों की भी मदद कर रहे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ट्रस्ट ने झांसा के ऐसे ही एक दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई है। इस बच्चे की एक टांग नहीं है बच्चे के परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि वह व्हीलचेयर ले सके।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 06:06 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 06:06 AM (IST)
इंसानियत ट्रस्ट ने झांसा में बच्चे को दी व्हीलचेयर
इंसानियत ट्रस्ट ने झांसा में बच्चे को दी व्हीलचेयर

जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : इंसानियत ट्रस्ट गरीब बच्चों के लिए सहारा बन रहा है। गरीब बच्चों मदद के साथ-साथ ऐसे लोगों की भी मदद कर रहे हैं जिनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। ट्रस्ट ने झांसा के ऐसे ही एक दिव्यांग बच्चे को व्हीलचेयर उपलब्ध कराई है। इस बच्चे की एक टांग नहीं है, बच्चे के परिवार की आर्थिक हालत ऐसी नहीं है कि वह व्हीलचेयर ले सके।

इस बारे में क्षेत्र के मे आई हेल्प ग्रुप ने ट्रस्ट को जानकारी दी तो ट्रस्ट ने उसी समय दानी सज्जनों के सहयोग से बच्चे को व्हीलचेयर देने की ठान ली। मे आई हेल्प ग्रुप व ट्रस्ट के सदस्यों ने झांसा में जाकर गरीब बच्चे को व्हीलचेयर दी। इसके अलावा पिछले दिनों पीजीआइ चंडीगढ़ में फेफड़ों और किडनी से संक्रमित महिला के उपचार मे भी ट्रस्ट ने आर्थिक सहयोग देने का काम किया है।

ट्रस्ट के संचालक कर्ण सैनी ने बताया कि इंसानियत ट्रस्ट जरूरतमंद व गरीबों की मदद करने के लिए हमेशा तत्पर रही है। जब भी ट्रस्ट को कहीं से किसी भी जरूरतमंद, गरीब व बीमार व्यक्ति की आर्थिक सहायता करने की सूचना मिलती है तो ट्रस्ट ऐसे लोगों की सहायता करने के लिए आगे आता है। ट्रस्ट की ओर से कई जरूरतमंद, गरीब व बीमार आदमियों की सहायता की गई है। जिनके पास आय का कोई साधन नहीं था। ट्रस्ट की ओर से यह नेक कार्य दानी सज्जनों के सहयोग से ही संभव हो पा रहा है।

कर्ण सैनी ने बताया कि ट्रस्ट ने पिछले दिनों पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचाराधीन एक महिला के उपचार में भी दानी सज्जनों के सहयोग से आर्थिक सहयोग देने का काम किया है। इस महिला की फेफड़े और संक्रमित थी। जिसके चलते महिला को सांस लेने में दिक्कत आ रही थी। महिला का पति मजदूरी करता है। उसके पास अपनी पत्नी के इलाज के लिए पैसे का प्रबंध नहीं था। 18 अप्रैल को एक जरूरतमंद कन्या की शादी में भी ट्रस्ट की ओर से खाने का इंतजाम किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी