पौधों के बिना पृथ्वी पर मानव जीवन संभव नहीं : मेवा सिंह

बाबैन लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचा है। उसकी पूर्ति केवल पौधे लगाकर ही की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों खासकर युवाओं से आह्वान किया कि वे भविष्य में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें और दूसरों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करे।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 07:24 AM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 07:24 AM (IST)
पौधों के बिना पृथ्वी पर मानव जीवन संभव नहीं : मेवा सिंह
पौधों के बिना पृथ्वी पर मानव जीवन संभव नहीं : मेवा सिंह

संवाद सहयोगी, बाबैन : लाडवा विधायक मेवा सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में पर्यावरण को बड़ा नुकसान पहुंचा है। उसकी पूर्ति केवल पौधे लगाकर ही की जा सकती है। उन्होंने ग्रामीणों खासकर युवाओं से आह्वान किया कि वे भविष्य में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनका संरक्षण करें और दूसरों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित करे।

विधायक मेवा सिंह शुक्रवार को गांव मथाना में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में भाग लेने के बाद ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पौधों के बिना पृथ्वी पर मानव जीवन संभव ही नहीं है। पौधे से ही हमें शुद्ध आक्सीजन मिलती है। वृक्ष कार्बन डाईआक्साइड को आक्सीजन में बदलकर पर्यावरण का संतुलन बनाने में मददगार साबित होते है और हमें अनेक जानलेवा बीमारियों से सुरक्षित रखते है। हर नागरिक को कम से कम पांच पौधे रोपित करने व बड़े होने तक उसके लालन-पालन व उसकी सुरक्षा का संकल्प लेना चाहिए। हमें दूसरों के लगाए पौधों पर निर्भर न होकर स्वयं भी पौधारोपण कर अपना धर्म निभाना चाहिए, जो आज की सबसे बढ़ी जरूरत भी है। इस मौके पर गांव के पूर्व सरपंच तेजपाल, सुरेश प्रधान, दलबीर सिंह, जगदीश चंद, योगराज, सुलतान सिंह, केहर सिंह व इंद्रराज पाल मौजूद रहे।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेख चहेली मकबरा पर होगा योग जागरण संवाददाता, कुरुक्षेत्र : सरकार के आदेशानुसार सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शेख चहेली के मकबरे पर भी आर्कोलाजी सर्वे आफ इंडिया की ओर से एक योग शिविर लगाया जाएगा।

आरओबी चंडीगढ़ की सहायक निदेशक सपना ने बताया कि इस शिविर में योगा के साथ-साथ परंपरागत सांस्कृतिक कार्यक्रम के आयोजन की रुपरेखा तैयार की गई है। इस आयोजन के लिए दिव्य गोस्वामी और एसए जुल्फीकार अली की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के नियमों की गाइडलाइन के अनुसार शेखा चहेली मकबरे पर सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर लगाया जाएगा। इसके लिए स्थानीय अधिकारी समय रहते तैयारियां पूरी करेंगे।

chat bot
आपका साथी