अर्जित अवकाश को लेकर कर्मचारियों में भारी उत्साह : राजबीर

कुरुक्षेत्र (विज्ञप्ति) हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के राज्य उप-प्रधान राजबीर सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र डिपो प्रशासन की ओर से पिछले लंबे समय से कुरुक्षेत्र में कार्यरत चालक-परिचालक व निरीक्षक उप-निरीक्षक कर्मचारियों को उनके अर्जित अवकाश की गणना सरकार और मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों अनुसार की जाती है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:54 AM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:54 AM (IST)
अर्जित अवकाश को लेकर कर्मचारियों में भारी उत्साह : राजबीर
अर्जित अवकाश को लेकर कर्मचारियों में भारी उत्साह : राजबीर

कुरुक्षेत्र (विज्ञप्ति) : हरियाणा रोडवेज जागृति मंच के राज्य उप-प्रधान राजबीर सिंह सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र डिपो प्रशासन की ओर से पिछले लंबे समय से कुरुक्षेत्र में कार्यरत चालक-परिचालक व निरीक्षक, उप-निरीक्षक कर्मचारियों को उनके अर्जित अवकाश की गणना सरकार और मुख्यालय की ओर से जारी आदेशों अनुसार की जाती है। नियुक्ति से प्रथम वर्ष तक 22 दिन पर एक यानि एक साल के 16 अर्जित अवकाश और एक वर्ष बाद 11 दिन पर यानि एक साल के 33 अर्जित अवकाश ना देकर 24 दिन पर एक यानि एक साल के 15 अर्जित अवकाश देकर सभी का मानसिक व आर्थिक शोषण किया जा रहा था।

मंच के राज्य उप-प्रधान राजबीर सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने जनसूचना अधिनियम के तहत अर्जित अवकाश की सही व सत्यापित सूचना लेने बारे आरटीआइ कुरुक्षेत्र डिपो में लगाई। लेकिन कुरुक्षेत्र डिपो प्रशासन ने उन्हें अर्जित अवकाश से संबंधित सही जानकारी ना देकर भ्रामक और औचित्यहीन सूचना दी। विभागीय कार्यवाही करने बाद उन्होंने अर्जित अवकाश बारे हरियाणा राज्य सूचना आयोग में अपील की। जिस पर मुख्य सूचना आयुक्त की ओर से कार्रवाई करते हुए फरवरी 2021 को पत्र जारी करके कुरुक्षेत्र डिपो प्रशासन को सही व सत्यापित सूचना देने बारे अप्रैल 2021 तक का समय दिया और जुलाई 2021 को दोनों पक्षों को सूचना आयोग चंडीगढ़ में उपस्थित होने बारे अवगत करवाया गया। लेकिन कुरुक्षेत्र डिपो प्रशासन ने अप्रैल 2021 को भी सूचना दोबारा भ्रामक और औचित्यहीन सूचना दी गई और जुलाई 2021 को हरियाणा राज्य सूचना आयोग ने सही सूचना ना देने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगने से बचने के लिए सही सूचना उपलब्ध करवाई गई और मुख्य सूचना आयुक्त के साथ दूरभाष के माध्यम दोनों पक्षों के साथ हुई। आडियो कांफ्रेंसिग में भविष्य में सही व सत्यापित सूचना देने का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा कि अर्जित अवकाश को लेकर इस लड़ाई का परिणाम कर्मचारी हित में आने से कुरुक्षेत्र डिपो के सभी चालक परिचालक व निरीक्षक व उप-निरीक्षक कर्मचारियों में भारी उत्साह है। चूंकि उनके अर्जित अवकाश से संबंधित सभी प्रकार लाभ उन्हें मिल पाएंगे।

chat bot
आपका साथी