25 सितंबर का सम्मान दिवस समारोह प्रदेश की राजनीति में नया बदलाव लाएगा : चौटाला

इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को जींद आयोजित सम्मान दिवस प्रदेश की राजनीति में नया बदलाव लाने वाला साबित होगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 17 Sep 2021 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 17 Sep 2021 06:41 PM (IST)
25 सितंबर का सम्मान दिवस समारोह प्रदेश की राजनीति में नया बदलाव लाएगा : चौटाला
25 सितंबर का सम्मान दिवस समारोह प्रदेश की राजनीति में नया बदलाव लाएगा : चौटाला

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद : इनेलो सुप्रीमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री चौ. देवीलाल की जयंती पर 25 सितंबर को जींद आयोजित सम्मान दिवस प्रदेश की राजनीति में नया बदलाव लाने वाला साबित होगा। इसमें जुटने वाली भीड़ भाजपा-जजपा की जड़ें हिलाकर रख देगी।

उन्होंने यह बात इस्माईलाबाद में सुरेश कंसल के प्रतिष्ठान पर कही। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार के हाथ पांव फूल चुके हैं। अब जनता वोट से चोट करेगी। चौटाला ने कहा कि तीसरे मोर्चे के गठन की पटकथा लिखी जा चुकी है। केंद्र सरकार किसान, व्यापारी, मजदूर और बेरोजगार के लिए निकम्मी साबित हुई है। केवल जनता को बहकाने से अधिक कुछ नहीं किया जा रहा है। यही हाल प्रदेश की गठबंधन सरकार का है। चौटाला ने कहा कि महंगाई चरम पर है। आटा, दाल, चावल, तेल सभी के दाम सरकार के बूते से बाहर हो चुके हैं। आमजन महंगाई से त्राहि त्राहि कर रहा है। बेरोजगारी दिन प्रतिदिन बढ़ रही है। बेरोजगार युवाओं के लिए सरकार के पास कोई योजना नहीं है। उच्च शिक्षा प्राप्त युवाओं को सरकार सफाई कर्मचारी भर्ती होने पर मजबूर कर रही है। पढ़े लिखे तबके को पिछड़ेपन का शिकार बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर सबसे पहला काम सरकारी नौकरियों के दरवाजे खोलने का किया जाएगा। किसान और व्यापारी की प्रत्येक मांग पहली कलम से पूरी की जाएगी। मजदूर को उसका हक घर बैठे मिलेगा। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन सुरेश कंसल, गोलू कंसल, अंकुर कंसल, मोहन लाल गर्ग, दीपक कुमार, प्रथम कंसल मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी