शहद एक अच्छा इम्युनिटी बूस्टर द्रव्य

शहद एक बहुत ही बढि़या इम्युनिटी बूस्टर द्रव्य है। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को नियमित रूप से चम्मच का एक चौथाई हिस्सा शहद का रोजाना सेवन कराना चाहिए। इससे इम्युनिटी बढ़ती है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Apr 2021 06:06 AM (IST) Updated:Mon, 19 Apr 2021 06:06 AM (IST)
शहद एक अच्छा इम्युनिटी बूस्टर द्रव्य
शहद एक अच्छा इम्युनिटी बूस्टर द्रव्य

शहद एक बहुत ही बढि़या इम्युनिटी बूस्टर द्रव्य है। खासकर बच्चे और बुजुर्गों को नियमित रूप से चम्मच का एक चौथाई हिस्सा शहद का रोजाना सेवन कराना चाहिए। इससे इम्युनिटी बढ़ती है। आयुर्वेद में आयुर्वेद को योगवाही भी कहा जाता है।

आयुर्वेद में कई दवाओं को शहद के साथ मिलाकर सेवन करने के लिए कहा जाता है, क्योंकि यह किसी भी दवा के प्रभाव को और ज्यादा बढ़ा देता है। इसलिए इसे कई दवाओं के साथ सेवन करने के लिए कहा जाता है। बच्चों को इसका नियमित रूप से सेवन कराना चाहिए। यह एक बहुत ही अच्छा इम्युनिटी बूस्टर है। खासकर कोरोना महामारी के दौरान छोटे बच्चों को एक चम्मच का चौथाई हिस्सा सुबह व सायं को रोजाना चटाना चाहिए। बुजुर्गों को भी इसका नियमित सेवन करना चाहिए। इसके अलावा शंखपुष्पी, च्ववनपराश भी अच्छे इम्युनिटी बूस्टर है। अब गर्मियां शुरू हो रही है तो रोजाना बच्चों की डाइट में नींबू या आंवला को जोड़ देना चाहिए। ये दोनों ही विटामिन सी के अच्छे स्त्रोत हैं। बच्चों को बाहर के फास्टफूड या दूसरे सामान को खाने पीने से फिलहाल बचाकर रखें।

- डा. शंभुदयाल शर्मा, प्रभारी बाल रोग विभाग, श्रीकृष्णा राजकीय आयुर्वेदिक कालेज

chat bot
आपका साथी